Punjab Govt
HomeNationalAir India के विमान क्रैश की Exclusive वीडियो आई सामने

Air India के विमान क्रैश की Exclusive वीडियो आई सामने

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पूर्व CM विजय रूपाणी भी विमान में थे मौजूद

अहमदाबादः गुजरात के अहमदाबाद में एअर इंडिया का प्लेन क्रैश हो गया। बताया जा रहा हैकि टेकऑफ के दौरान यह हादसा हुआ है। क्रैश साइट से आसमान में काला धुआं उठता हुआ देखा गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार प्लेन में 12 क्रू मेंम्बर्स (दो पायलट समेत) और 230 यात्रियों सहित कुल 242 लोग सवार थे। अहमदाबाद पुलिस कंट्रोल रूम ने इसकी पुष्टि की है। इस प्लेन में गुजरात के पूर्व सीएम व पंजाब के प्रभारी विजय रूपाणी भी मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद मेघानीनगर के पास क्रैश हो गया।

एयरपोर्ट से मेघानी नगर की दूरी 15 किलोमीटर के करीब है। हादसे के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड की 7 गाड़ी मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया। सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश के कई वीडियो वायरल हैं, जिनमें दुर्घटनास्थल से धुएं का काला गुबार आसमान में उठता हुआ दिखाई दे रहा है। इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम की तैनाती मौके पर की गई है। अधिकारियों ने अभी तक दुर्घटना के कारण की पुष्टि नहीं की है. मेघानीनगर क्षेत्र के निकट धारपुर से भारी धुआं दिखाई दे रहा है। बीएसएफ और एनडीआरएफ की टीमों को दुर्घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया गया है। क्रैश प्लेन बोइंग का 787 ड्रीमलाइनर बताया जा रहा है, जो 11 साल पुराना था।

एअर इंडिया के विमान AI-171 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरी थी और यहां कुछ देर के ठहराव के बाद वीरवार दोपहर लंदन के लिए टेक ऑफ किया क्रैश हो गया। अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद विमान में आग लग गई और आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। सूत्रों के मुताबिक गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता विजय रूपाणी भी इस प्लेन में सवार थे। एनडीआरएफ ने एक बयान में कहा कि 90 कर्मियों वाली उसकी 3 टीमें गांधीनगर से विमान दुर्घटना स्थल पर भेजी गई हैं। वडोदरा से कुल 3 और टीमें भेजी जा रही हैं।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -