.
Himachalजेल वार्डरों का परीक्षा परिणाम घोषित, वैबसाइट पर अपलोड

जेल वार्डरों का परीक्षा परिणाम घोषित, वैबसाइट पर अपलोड

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश में महिला-पुरुष जेल वार्डरों के 91 पदों के लिए अभ्यर्थियों की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। अभ्यर्थी कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग की वैबसाइट पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं के महानिदेशक एसआर ओझा ने कहा कि विभाग द्वारा लिखित परीक्षा का परिणाम तैयार करके इसे वैबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है।

वैबसाइट पर डाली गई चयनित अभ्यर्थियों की सूची के तहत जिला बिलासपुर से 3, जिला चम्बा से 5, जिला हमीरपुर से 4, जिला कांगड़ा से 12, जिला किन्नौर से 1, जिला कुल्लू से 4, जिला मंडी से 9, जिला शिमला से 6, जिला सिरमौर से 5, जिला सोलन से 5 व जिला ऊना से 5 पुरुष अभ्यर्थियों, जबकि जिला बिलासपुर से 1, जिला चम्बा से 1, जिला हमीरपुर से 1, जिला कांगड़ा से 3, जिला मंडी से 2, जिला शिमला से 2, जिला सिरमौर से 1 व जिला ऊना से 1 महिला अभ्यर्थी ने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है।

महानिदेशक ने कहा कि वार्डर पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों की जिलावार और श्रेणीवार सूची विभाग की वैबसाइट पर अपलोड कर दी गई है और चयनित अभ्यर्थियों को विभाग द्वारा शीघ्र ही वार्ड के पद के लिए नियुक्ति पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

डी.सी. कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या का प्रयास करने वाला व्यक्ति आदतन अपराधी : एस.एस.पी. डॉ. रवजोत ग्रेवाल

चंडीगढ़ः डिप्टी कमिश्नर कार्यालय संगरूर के बाहर आत्महत्या के प्रयास संबंधी तथ्यों को स्पष्ट करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक...

एशियाई हॉकी फेडरेशन ने Cm Mann को जापान में एशियाई खेलों के हॉकी सेमीफाइनल और फाइनल देखने का निमंत्रण दिया

महिला और पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को, फाइनल 2 और 3 अक्टूबर को चंडीगढ़: अंतरराष्ट्रीय...

Punjab News: DCP का सख्त आदेश, बिना HSRP नंबर प्लेट वाले वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, देखें वीडियो

अमृतसर: शहर में गाड़ियों के  नंबर प्लेट पर  DCP Akarshi Jain की ओर से सख्त आदेश जारी किए गए...

‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान का 244वां दिन: पंजाब पुलिस ने 559 स्थानों पर छापेमारी की; 333 व्यक्ति काबू

चंडीगढ़: ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान के 244वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के...