Breaking Newsशर्मसारः प्रेमी ने शादीशुदा महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, विडियो कर दी...

शर्मसारः प्रेमी ने शादीशुदा महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, विडियो कर दी वायरल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ से शर्मसार करने वाली खबर है। यहां एक प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर महिला को पहले निर्वस्त्र किया और फिर जमकर पीटा। वह महिला के वापस पति के पास जाने से भड़क गया था। मारपीट करने के बाद प्रेमी महिला को जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर वापस ले गया। दोनों पिछले 8 महीने से साथ रह रहे थे। इस मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। इस शर्मनाक घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। मामला रायपुरिया थाना इलाके के रूपारेल गांव का है।

जानकारी के मुताबिक, रूपारेल गांव की पीड़ित महिला की पहली शादी कई साल पहले एक शख्स से हुई थी। सात साल पहले उसने पति को छोड़कर दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी के बाद उसे एक बेटा भी हुआ. लेकिन, 8 महीने पहले उसने दूसरे पति को भी छोड़ दिया और गांव में रहने वाले मुकेश कटारा के पास चली गई। बताया जाता है कि गुरुवार को वह वापस अपने पति के पास लौट आई। इधर, पति ने भी उसे स्वीकार कर लिया। मामला उस वक्त बिगड़ा जब महिला के प्रेमी मुकेश को इस बात का पता चला। वह भड़क गया और आनन-फानन में दोस्तों को लेकर महिला के घर पहुंचा।

आरोपी प्रेमी महिला को मारते-मारते बीच सड़क खींच लाया और उसे निर्वस्त्र कर दिया। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा और वह उसे पीटता ही रहा। ये तमाशा देख वहां भीड़ लग गई और कई लोगों ने बीचबचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपी प्रेमी मुकेश पर कुछ असर नहीं हुआ। आरोपी और उसके दोस्त गांववालों से भी मारपीट करने लगे तो लोग पीछे हट गए। लगातार पिटने के बाद जब महिला करीब-करीब बेहोश हो गई तो आरोपी उसे बाइक पर जबरदस्ती अपने साथ ले गया।

दूसरी ओर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसपी अरविंद तिवारी ने टीम के साथ मौके पर जांच-पड़ताल की और महिला को आरोपी प्रेमी के चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश कटारा समेत चार लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 148, 323, 294, 506, 364, 354 के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में ले लिया है। इस बीच किसी ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...