Punjab Govt AD
HomeInternationalElon Musk बने 14वें बच्चे के पिता, X पर दी जानकारी

Elon Musk बने 14वें बच्चे के पिता, X पर दी जानकारी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वॉशिंगटनः Elon Musk 14वें बच्चे के पिता बन गए हैं। उनकी कंपनी न्यूरालिंक की एग्जीक्यूटिव शिवॉन जिलिस इस बच्चे की मां हैं। बच्चे को सेल्डन लाइकर्गस नाम दिया गया है। शिवॉन जिलिस ने बच्चे की जानकारी X पर दी। उन्होंने लिखा कि इलॉन से बातचीत करने के बाद हमने महसूस किया कि हमारे अद्भुत और अविश्वसनीय बेटे के बारे में जानकारी शेयर करना बेहतर होगा। हालांकि उन्होंने ये नहीं बताया कि बेटे का जन्म कब हुआ है। शिवॉन ने लिखा कि वह एक शक्तिशाली योद्धा की तरह मजबूत है और उसका दिल सोने जैसा निर्मल है। हम उसे बहुत प्यार करते हैं।

शिवॉन और मस्क के पहले से 3 बच्चे
शिवॉन और मस्क के पहले से 3 बच्चे हैं। इनमें दो जुड़वां बच्चे- स्ट्राइडर और एज्योर और बेटी अर्काडिया हैं। नवंबर 2021 में मस्क और जिलिस ने खुलासा किया कि उनके घर जुड़वां बच्चों स्ट्राइडर और एज्योर का जन्म हुआ है। वहीं, बेटी अर्काडिया का जन्म पिछले साल हुआ है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -