Girl in a jacket
HomeGovernment Newsसफाई कर्मचारियों की जायज मांगो का समाधान करवाने का किया जायेगा प्रयास...

सफाई कर्मचारियों की जायज मांगो का समाधान करवाने का किया जायेगा प्रयास -कृष्ण बेदी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चण्डीगढ़: हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा है कि सफाई कर्मचारी स्वच्छता के प्रहरी है और प्रदेश सरकार को अपने इन सफाई योद्धाओं पर गर्व है। उनकी सभी जायज मांगों बारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर जल्द ही समाधान करवाने की कोशिश की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय नरवाना में बुलाई विभागीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में नगर परिषद नरवाना के अन्तर्गत आने वाले शहर के मंजूर विकास कार्यों का सिलसिलेवार रिव्यू किया और अधिकारियों को इनमें गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नरवाना शहर को सुंदर, सुरक्षित और विकसित बनें, इसके लिए वे निरन्तर प्रयासरत्त है। भविष्य में सभी विकास परियोजनाओं के पूरा होने पर शहर तरक्की का नया सफर तय करेगा। मंत्री ने बताया कि पिछले दिनों हाउस की बैठक में शहर के विकास कार्यों के लिए आगामी वित वर्ष के लिए नगर परिषद के 46 करोड़ 06 लाख रूपये का सालाना बजट पास किया गया है।

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बैठक के बाद सफाई कर्मचारी प्रतिनिधि मंडल से भी मिले और उनका मांग पत्र लिया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सभी जायज मांगों बारे मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर जल्द ही समाधान करवाने की कोशिश की जाएगी।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सभी सामाजिक भत्तों का महीने की हर 10 तारीख को लाभार्थी तक पहुंचाने का वायदा किया हुआ है, जिस पर खरा उतरते हुए उन्होंने शुक्रवार यानि इस महीने की 8 तारीख हो ही करोड़ों रूपये लाभार्थियों के खातों में भिजवा दिए गए है जो काबिले तारीफ है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगरायुक्त प्रदीप कुमार, ईओ नगर परिषद रविन्द्र कोहाड़, नगर परिषद सचिव संदीप, उप चेयरमैन नगर परिषद शशीकांत शर्मा सहित नगर परिषद के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Girl in a jacket

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -