Loading...
- Advertisement -
HomeHaryanaHotel में ED की दबिशः कांग्रेस का पूर्व विधायक गिरफ्तार

Hotel में ED की दबिशः कांग्रेस का पूर्व विधायक गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने दिल्ली से हरियाणा कांग्रेस के पूर्व विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा के करीबी माने जाने वाले छौक्कर को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने धर्म सिंह छौक्कर को होटल शांगरी-ला से गिरफ्तार किया है। छौक्कर 1500 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में फरार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ईडी ने उनकी 44.55 करोड़ की संपत्ति कुर्क की थी। वहीं ईडी के अधिकारियों को देर रात सूचना मिली थी कि छौक्कर दिल्ली के होटल शांगरी-ला में मौजूद हैं। जिसके बाद छौक्कर को पकड़ने के लिए गुरुग्राम जोन के अधिकारियों की टीम बनाई गई। इस दौरान टीम ने ऑपरेशन का नाम ‘धप्पा’ रखा गया। टीम जब होटल में पहुंची तो छौक्कर टहल रहे थे। भीड़ होने की वजह से वह भाग नहीं पाए और टीम ने उन्हें काबू कर लिया।​​​​​​​

बताया जा रहा है कि छौक्कर की कंपनी साई आइना फार्म्स प्राइवेट लिमिटेड पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को गुरुग्राम में घर देने के बदले करोड़ों रुपए ले लिए। बाद में उन्होंने न लोगों को घर दिया और न ही पैसे लौटाए। इसके बाद ईडी ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया था। धर्म सिंह छौक्कर, उनके बेटे सिकंदर और विकास की कंपनी साई आइना फॉर्म्स (अब माहिरा इंफाटेक प्राइवेट लिमिटेड), सीजर बिल्डवेल प्राइवेट लिमिटेड और माहिरा बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड ने किफायती आवास योजना निकाली थी। जिसके तहत हजारों खरीदारों को गुरुग्राम के सेक्टर 68, सेक्टर 103 और सेक्टर 104 में मकान उपलब्ध कराने का वादा किया गया। इसके बदले उनसे लगभग 616.41 करोड़ रुपए ले लिए गए।

इसके बावजूद लोगों को घर नहीं दिए गए। बाद में पता चला कि घर खरीदारों से एकत्र की गई रकम को इन्होंने निजी लाभ के लिए खर्च कर दिया। कंपनी ने करोड़ों रुपए फर्जी निर्माण लागत, महंगी ज्वैलरी और शादियों में खर्च किए। शिकायत पर गुरुग्राम पुलिस ने छौक्कर के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसके बाद ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के शक में धर्म सिंह छौक्कर के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद जुलाई 2023 में छौक्कर के आवास और कंपनियों पर छापेमारी की गई। गुरुग्राम में उनकी माहिरा होम्स प्रोजेक्ट की समस्त प्रॉपर्टी और ऑफिस को ईडी ने सीज किया था।

इसके अलावा 2 फॉर्च्यूनर, एक मर्सिडीज G वैगन और एक मर्सिडीज क्लासिक यानी कुल 4 गाड़ियां, 14.5 लाख कैश और साढ़े 4 लाख की ज्वेलरी भी जब्त की गई थी। 30 अप्रैल 2024 को छौक्कर के बेटे सिकंदर को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने 2024 में विधानसभा चुनाव की वोटिंग से 2 दिन पहले मनी लॉन्ड्रिंग केस में धर्म सिंह छौक्कर की गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। कोर्ट ने वॉर्निंग दी थी कि या तो धर्म सिंह खुद सरेंडर कर दें, नहीं तो पुलिस गिरफ्तार करेगी। इसके बाद भी धर्म सिंह ने न तो सरेंडर किया और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page