.
Himachalसत्ती के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से...

सत्ती के प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से घुमा: मीनाक्षी राणा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी की उन्ना मंडल इकाई द्वारा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांव में महिलाओं के साथ बैटरी कर प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों को लेकर चर्चा की जा रही है। इसी कड़ी में महिला मोर्चा की जिला प्रभारी मीनाक्षी राणा के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र के बडैहर और बारसड़ा गांवों में महिला मोर्चा की अहम बैठकों का आयोजन किया गया। इस मौके पर मोर्चा की जिला प्रभारी मीनाक्षी राणा ने प्रदेश सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन से लेकर समाज के विभिन्न वर्गों को राहत प्रदान करने के लिए शुरू की गई योजनाओं को लेकर चर्चा की। उन्होंने ऊना विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और वित्त आयोग अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती के संयुक्त प्रयासों से विधानसभा क्षेत्र में विकास का पहिया तेजी से घुमा है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में हुए अथाह विकास कार्यों को देखकर कांग्रेस के नेता भी बुरी तरह बौखला चुके हैं। जिसका प्रमाण कांग्रेस नेताओं द्वारा जगह-जगह और विभिन्न कार्यालय में घुसकर का अधिकारियों के साथ गुंडागर्दी करना है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने अपनी राजनीतिक जमीन ढूंढने का ही प्रयास कर रही है लेकिन कांग्रेस को वह राजनीतिक जमीन हासिल करने के लिए जनता को यह बताना होगा कि उनके विधायक ने विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास में क्या योगदान दिया। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में सतपाल सिंह रायजादा को पिछले 10 वर्ष का लेखा-जोखा जनता के सामने रखना होगा। जिसमें पूर्व कांग्रेस सरकार के 5 साल का कार्यकाल भी शामिल है। उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा की बैठकों में ग्रामीण क्षेत्रों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक महिला वर्ग का भरपूर सहयोग मिल रहा है। महिला शक्ति इस बार हिमाचल प्रदेश में रिवाज बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। बैठक में प्रधान अवतार, वार्ड में मेंबर चंचला आशा पवार,मेनका, अंजना, चंचला देवी, राजकुमार, चरणदास मौजूद रहे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...