Punjab Govt
HomeNationalइस इलाके में कुत्ते का कहर, बच्चे सहित 4 को बुरी तरह...

इस इलाके में कुत्ते का कहर, बच्चे सहित 4 को बुरी तरह काटा, लोगों में दहशत

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उदयपुरः कुत्ते ने 1 किलोमीटर के दायरे में 4 लोगों पर हमला कर उन्हें काट लिया, जिनमें एक 3 साल का बच्चा भी शामिल है। बच्चे के होंठ को कुत्ते ने बुरी तरह नोच डाला, जिससे उसकी हालत गंभीर है। 11वीं कक्षा के एक छात्र पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने छात्र के हाथ और पैर पर काट लिया। हमले में घायल हुए सभी लोगों को पहाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज किया और उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आवारा कुत्ते को पकड़ने की मांग की है।

जानकारी देते नयागांव उपखंड क्षेत्र के पहाड़ा पीएचसी के चिकित्साधिकारी रवि कुमार ने बताया कि कल दोपहर कुत्ते ने सबसे पहले रितिका (18) को काटा, जिसके शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने उसे बचाया।इसके बाद, कुत्ते ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के मुख्य गेट के पास कक्षा 11वीं के छात्र आनंद डामोर पर हमला कर दिया, जिसे टीचरों और विद्यार्थियों ने मिलकर बचाया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए पहाड़ा अस्पताल ले जाया गया।

पहाड़ा से करीब एक किलोमीटर दूर करावाड़ा पंचायत में भी कुत्ते ने 2 लोगों को काटा। करावाड़ा माताजी मंदिर के पास कुत्ते ने देवी (85) को काट लिया, जबकि कुछ ही देर बाद उसी गांव में कुत्ते ने ब्रज (3) के पैर में काट लिया, उसके होंठ को भी नुकसान पहुंचाया। इन दोनों का भी उपचार पहाड़ा में ही किया गया।

पहाड़ा पीएचसी के चिकित्साधिकारी रवि कुमार ने बताया कि पीएचसी पर कुत्ते के काटने से घायल हुए सभी चार लोगों का उपचार किया गया और उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द आवारा कुत्ते को पकड़ने की मांग की है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -