Phagwaraआम आदमी पार्टी के ज़िला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन ने मुख्यमंत्री भगवंत...

आम आदमी पार्टी के ज़िला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से की मुलाकात 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कपूरथला/चन्द्र शेखर कालिया: आम आदमी पार्टी के ज़िला प्रधान गुरपाल सिंह इंडियन ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की।इस दौरान होशियारपुर के लोकसभा इंचार्ज और प्रदेश संयुक्त सचिव हरमिंदर सिंह बख्शी भी मौजूद थे। इस दौरान नगर निगम के चुनावो,नशो के मुद्दे पर और शहर की समस्याओ को हल करने की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान गुरपाल सिंह इंडियन ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उनको विस्वाश दिलाया है कि जल्द ही आप सरकार की तरफ से लोगों के साथ किये गए हर वादे को पूरा किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश अनुसार आम आदमी पार्टी के वर्कर पुलिस को हर संभव सहयोग देने के लिए त्यार हैं।उन्होंने कहा कि पुलिस और लोगों का आपसी तालमेल होना बहुत ज़रूरी है।उन्होंने कहा कि शहर में से जुर्म को ख़त्म करने के लिए सभी को सहयोग करना चाहिए।इंडियन ने कहा कि नशा और समाज विरोधी तत्वों को ख़तम करने के लिए आप का हर वर्कर पुलिस का सहयोग करेगा।उन्होंने नशा बेचने वालों को सख़्त चेतावनी देते हुए कहा कि वह अपना नाजायज धंधा बंद कर दे नहीं तो आप सरकार उनके विरुद्ध सख्ती के साथ पेश आयेगी।

गुरपाल इंडियन ने पुलिस प्रशाशन को भरोसा देते हुए कहा कि शहर के अंदर भाईचारक सांझ और अमन कानून बरकरार रखने के लिए आप का हर वर्कर पुलिस प्रसाशन के साथ है,और नशों की तस्करी और व्यापार करने वालों के साथ सख़्ती के साथ निपटा जायेगा।उन्होंने शहर निवासियों को भी सहयोग देने की अपील की।इंडियन ने आप सरकार की तरफ से धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को 1500 रुपए एकड़ देने के ऐलान का स्वागत करते हुए कहा कि धान की सीधी बिजाई करने के साथ जहाँ पानी की बचत होती है,वहीँ ज़मीन की उपजाऊ शक्ति बरकरार रहती है और धान के झाड़ में भी चोखा विस्तार होता है।इंडियन ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से धान की सीधी बिजाई को उत्साहित किया जा रहा है,जिस के चलते पंजाब सरकार की तरफ से धान की सीधी बिजाई करने के लिए प्रति एकड़ 1500 रुपए वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...