- Advertisement -
HomeNationalवीडियो वायरल होने पर जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज, BJP ने किया पार्टी...

वीडियो वायरल होने पर जिलाध्यक्ष पर गिरी गाज, BJP ने किया पार्टी से निष्कासित

गोंडाः उत्तर प्रदेश में भाजपा ने बड़ा एक्शन लेते हुए गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। दरअसल, पिछले दिनों अमर किशोर कश्यप का एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारें में हलचल मच गई थी। वहीं विपक्ष ने इस मामले को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए थे। इस मामले में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे जवाब मांगा था। बीजेपी का कहना है कि कश्यप का जवाब संतोषजनक नहीं है इसलिए यह एक्शन लिया गया।

प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ल ने अमर किशोर कश्यप को पत्र लिखा है कि आप द्वारा भेजा गया स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं है। आपका यह कृत्य घोर अनुशासनहीनता की परिधि में आता है। प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है। बता दें कि 25 मई को सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यालय का 12 अप्रैल की रात करीब साढ़े नौ बजे का भाजपा जिलाध्यक्ष और महिला कार्यकर्ता का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में वह एक महिला को पार्टी दफ्तर ले जाते हुए और कथित तौर पर उसे गले लगाते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो सामने आने पर कश्यप ने सफाई दी थी कि उन्होंने सिर्फ महिला को ‘सहारा’ दिया था, क्योंकि उसे चक्कर आ रहा था। भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा था कि वीडियो में वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ हैं। महिला कार्यकर्ता को चक्कर आ गया था और उन्होंने सिर्फ उसकी मदद की थी। महिला कार्यकर्ता ने भी सामने आकर स्वीकार किया था कि जिलाध्यक्ष ने उसकी मदद की।

इस मामले में वीडियो वायरल करके छवि धूमिल करने के आरोप में महिला ने मुकदमा भी दर्ज कराया है। वहीं, वायरल वीडियो के मामले में भाजपा के प्रांतीय नेतृत्व ने जिलाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। घटना के बाद जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने लखनऊ पहुंचकर पार्टी नेताओं से मुलाकात की थी। इसके बाद मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब भी दिया था लेकिन जवाब संतोषजनक नहीं मिलने पर बीजेपी ने अब यह बड़ा एक्शन लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page