ऊना/सुशील पंडित : युवा सेवा एंव खेल विभाग उना द्वारा राष्टीय युवा दिवस के उपलक्ष पर आज विवेकानंद जी के जन्म दिवस पर जिला स्तरीय युवा दिवस मनाया गया। जिसमे विभाग की ओर से अलग अलग प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें निवंध लेखन प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान मन्नत राणा ने दूसरा स्थान हर्षिता सैनी और तीसरा स्थान पलक ने प्राप्त किया। चित्र कला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान वंशिका ने दूसरा स्थान मनीशा देवी ने और तीसरा स्थान श्रेया शर्मा ने प्राप्त किया।
वाद विवाद प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान आकृति और नीलाक्षि ने दूसरा स्थान सिमरन और किरण दीप कौर ने और तीसरा स्थान सिधिका और श्रियाशी ने प्राप्त किया। लोकगीत प्रतियोगिता मे प्रथम स्थान गौरी और टीम ने दूसरा स्थान पीएनबी आर सेटी ने और तीसरा स्थान आई आई सी टी उना ने प्राप्त किया । प्रथम स्थान वाले बच्चे हमीरपुर मे होने वाले राज्य स्तरीय युवा उत्सव मे 19 तारीख को भाग लेंगे। इस मौके पर युवा खेल अधिकारी चंद्र मोहन, युवा संयोजक सुमन लता, सभी खेल प्रशिक्षक और अभी युवा स्वयं सेवी मौजूद रहे।