ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के क्रिकेट स्टेडियम डूमखर में मंगलवार को हमर बॉल हिमाचल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से व जिला ऊना हमर बॉल एसोसिएशन के सौजन्य से जिला स्तरीय टीम के चयन का ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में बंगाणा के ज्ञान हॉस्पिटल की एमडी डॉक्टर पंकज राणा ने शिरकत की। इस मौके पर आर्य स्कूल बंगाणा के प्रबंधक एवं प्रतिष्ठित पत्रकार ओर बीडीसी सदस्य जोगेंद्र देव आर्य, कोच सुमित शर्मा यशवीर सिंह हिमाचल चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य नरेश शर्मा उपस्थित रहे। हमर बाल के कोच यशवीर ने बताया कि अंदर 17 नेशनल हमर बॉल चैंपियनशिप आगरा में 26 दिसंबर को आयोजित की जाएगी, जिसके लिए आज जिला स्तरीय टीम का ट्रायल लिया गया। बही मुख्यातिथि डॉक्टर पंकज राणा ने कहा हमर बॉल एसोसिएशन को बधाई देते हुए कहा कि आज के समय में युवाओं को नशे से दूर रखने ओर पढ़ाई के साथ साथ खेलों में रुचि बढ़ाने का काम कर रहे हैं। जो एक सराहनीय कदम है।
बंगाणा के डूमखर में जिला स्तरीय हमर बॉल टीम का ट्रायल
युवाओं को नशे से दूर रखने का खेल प्रतिस्पर्धा सबसे अच्छी: डॉ पंकज राणा
पंकज राणा ने कहा कि आज के समय में समाज को चिट्टे जैसा नशा खात्मे की ओर ले जा रहा हैं। हर दिन पुलिस प्रशासन द्वारा चिट्ठे के आरोपी पकड़े जा रहे हैं। यह आरोपी स्कूल कॉलेज के पास युवाओं को चिट्टे की गर्त में धकेलने का काम कर रहे हैं। ओर इस नशे की गर्त से बचने के लिए हमें समाज के युवाओं को पढ़ाई के साथ साथ खेलों एवं अन्य गतिविधियों में रुचि बढ़ाने के लिए प्रेरित करना होगा।
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -