Punjab Govt Advertisement
HomeHimachalBaddiऔद्योगिक अनुसंधान परिषद की महानिदेशक डॉ. एन कलैसेल्वी व राम कुमार ने...

औद्योगिक अनुसंधान परिषद की महानिदेशक डॉ. एन कलैसेल्वी व राम कुमार ने किया भूमि पूजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बद्दी/सचिन बैंसल: दून विधानसभा क्षेत्र की  बवासनी पंचायत के  सुनानी गांव में पुनर्वास के लिए सोमवार को आदर्श रेज़िलिएंट गांव कार्यक्रम के तहत वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग  की सचिव, वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद  की महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वी ने भूमि पूजन किया। इस मौके पर दून के विधायक राम कुमार चौधरी व उपायुक्त मनमोहन शर्मा भी उपिस्थत रहे।

दून के विधायक राम कुमार चौधरी ने इस अवसर पर कहा कि प्रदेश सरकार संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने संसाधनों से आपदा प्रभावितों के लिए 4500 करोड़ रुपए के राहत पैकेज को सुनिश्चित बनाया ।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री ने प्रभावितों की समस्या के दृष्टिगत दी जाने वाली मुआवजा राशि को 1 लाख 30 हजार रुपए से बढ़ाकर 07 लाख रुपए किया। इसका उद्देश्य प्रभावितों को वास्तविक सहायता प्रदान करना था। बवासनी के आस-पास का क्षेत्र वन क्षेत्राधिकार के तहत है। वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रभावितों के मकान निर्माण के लिए शीघ्र ही अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करें।

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग  की सचिव एवं वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद की महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वी ने कहा कि आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए डीएसआईआर एवं सीएसआईआर. सतत् कार्यरत हैं।  आदर्श सुदृढ़ गांव परियोजना का उद्देश्य आपदा प्रभावितों के लिए चिन्हित ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी अधोसंरचना का विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार और दीर्घकालिक विकास को प्रोत्साहन देना है। यह परियोजना ग्रामीण समुदायों की जरूरतों को प्राथमिकता देकर उनके जीवन गुणवत्ता में सुधार लाने का प्रयास कर रही है।

केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रूड़की के निदेशक प्रो. आर. प्रदीप कुमार ने इस परियोजना में सीबीआरआई के योगदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत शील और सुनानी गांव में सड़क, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता, स्वास्थ्य केंद्र, और सामुदायिक भवन जैसे बुनियादी संरचनाओं का निर्माण एवं विकास किया जाएगा।बाल रक्षा भारत संस्था के कार्यक्रम प्रबंधन के उप निदेशक अविनाश सिंह ने सभी का स्वागत किया।

इस अवसर पर सीएसआईआर-सीबीआरआई रुड़की द्वारा इस परियोजना से सम्बन्धित प्रदर्शनी भी लगाई गई। बआसनी पंचायत  के पूर्व प्रधान जसविंदर सिंह, उपायुक्त एवं ज़िला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार धीमान, एसडीएम विवेक महाजन, सीएमओ डॉ. अमित रंजन तलवार, बीडीओ नियोन शर्मा, तहसीलदार  सतिंदर जीत,  रमा ठाकुर,  प्रो. शांतनु भट्टाचार्य, डॉ. संजू खोसला, गिव ग्राटस की शालिनी कोटिया  उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -