पहलगाम हमले को लेकर पुलिस अधिकारी का आया बयान
मोहालीः पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी, जिसमें पुलिस को सख्ती के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद से पंजाब पुलिस लगातार एक्शन मोड में है और पंजाब के विभिन्न शिक्षण संस्थानों और कश्मीरी छात्रों को सुरक्षित माहौल मुहैया करवाने का भरोसा दिलाया जा रहा है।
इसी कड़ी के तहत डीआईजी रोपड़ रेंज हरचरण सिंह भुल्लर ने मोहाली जिले के विभिन्न कॉलेजों के विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया है कि क्षेत्र बहुत बढ़िया है और उन्होंने अपने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के विद्यार्थियों के साथ व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं, यदि कोई शरारती तत्व माहौल खराब करने की कोशिश करेगा तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने बताया कि हमारे यहां सभी यूनिवर्सिटी और कालेज पूरी तरह सेफ हैं।
उन्होंने कहा कि पीजी, कैंपस और अन्य स्थानों पर पूरी तरह सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। उन्होंने स्टूडैंट्स को बताया कि कई शरारती तत्व सोशल मीडिया के जरिए गलत चीजें पोस्ट कर लोगों को भड़काने और गुमराह करने की कोशिश करते हैं जिन पर आपने विश्वास नहीं करना है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह आपको सहयोग देगा।
