मनोरंजन: बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस रश्मिका एक बार फिर सुर्खियों में बन गई हैं। इस बार उनके लाइमलाइट में आने का कारण एक्ट्रस की पर्सनल लाइफ है। रश्मिका ने साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा के साथ सगाई कर ली है। सालों के रिलेशनशिप के बाद दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। दोस्त और परिवार वालों की मौजूदगी में विजय और रश्मिका ने एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई है। फैंस दोनों को बधाई देते हुए दिख रहे हैं।
2026 में करेंगे दोनों शादी
रश्मिका और विजय ने फिल्म ‘गीता गोविंदम’ में काम किया था। काफी सालों से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे हालांकि दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे का नाम नहीं लिया था परंतु इंटरव्यू में यह कई बार कहा था कि वो रिश्ते में हैं। अक्सर ही दोनों को डेट्स और वेकेशन्स पर एक साथ स्पॉट किया जाता है। अब दोनों ने सगाई करके फैंस को खुशखबरी दे दी है।
सूत्रों की मानें तो विजय देवरकोंडा के घर पर कपल ने 3 अक्टूबर को सगाई की है। इस सगाई में दोस्त और उनके परिवार के लोग ही मौजूद थे। ये काफी इंटीमेट सेरेमनी थी। आने वाले साल फरवरी 2026 में दोनों शादी करने वाले हैं। दोनों डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। ‘गीता गोविंदम’ के अलावा रश्मिका और विजय ‘डियर कोमरेड’ में भी नजर आए थे।
अभी पिछले दिनों भी रश्मिका की फिंगर में सगाई क अंगूठी नजर आई थी। जब एक्ट्रेस दुबई से एक इवेंट से वापिस आ रही थी। उस समय भी फैंस ने यह कयास लगाए थे कि विजय और रश्मिका ने सगाई कर ली है परंतु ऐसा नहीं था। दोनों ने 3 अक्टूबर के दिन सगाई की है। फैंस लगातार दोनों को बधाई देते हुए दिख रहे हैं। साथ ही फैंस यह उम्मीद कर रहे हैं कि रश्मिका जल्दी सगाई की कुछ तस्वीरें शेयर करेंगी वह फैंस को अंधेरे में नहीं रखेगी।
वर्कफ्रंट की बात करें तो विजय देवरकोंडा आखिरी बार फिल्म ‘किंगडम’ में नजर आए थे। थिएटर्स में रिलीज होने के बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज हुई हालांकि इस फिल्म को फैंस से कुछ खास रिसपॉन्स नहीं मिला। फिल्म को गौतम तिन्नानुरी ने निर्देशित किया था। यह स्पाई-एक्शन फिल्म थी जिसमें विजय एक भारतीय जासूस के तौर पर नजर आए थे। वहीं रश्मिका अब जल्द ही फिल्म ‘थामा’ में दिखने वाली हैं। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना भी लीड रोल में दिखेंगे। फिल्म को लेकर रश्मिका काफी एक्साइटेड हैं।