मनोरंजन: बॉलीवुड में ही-मैन के नाम से पहचान बनाने वाले धर्मेंद्र किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने करियर में कई दमदार फिल्मों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। अब बीते दिन एकटर की तबीयत खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था परंतु अब खबरें सामने आ रही है कि एक्टर का निधन हो गया है हालांकि उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने इन सभी खबरों को झूठा बताया है।
वहीं अगर बात धर्मेंद्र के करियर की करें तो उन्हें ऐसे ही ही-मैन का टैग नहीं मिला। धमेंद्र एक ऐसे एक्टर थे जिनका फाइट सीन देखकर फैंस को असली लड़ाई जैसा मजा आता था। उन्होंने कई बार जानवरों से 2-2 हाथ भी किए हैं। धर्मेंद्र की हिम्मत देखते हुए कई बार डॉयरेक्टर प्रोड्यूसर भी घबरा जाते थे। फिल्म ‘कर्तव्य’ में उन्होंने एक ऐसा सीन छूट किया था जिसके बाद फैंस आज तक उनकी तारीफ करते नजर आते हैं।
कर्तव्य में की थी चीते से लड़ाई
इस फिल्म में धर्मेंद्र एक फॉरेस्ट ऑफिसर के किरदार में थे। एक दिन चीता और धर्मेंद्र की फाइट का सीन शूट होना था। इस दिन चीता लाया गया। कोई भी अनहोनी न हो इसके लिए धर्मेंद्र को सलाह दी गई कि आपकी जगह डुप्लीकेट के साथ एक्शन सीन फिल्मा लेते हैं परंतु धर्मेंद्र ने कहा कि वह खुद सीन करेंगे और वह उस बात पर अड़ गए।
चीते पर किया था एक्टर ने हमला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म के हीरो को डायरेक्टर खतरे में नहीं डालना चाहते थे ऐसे में उन्हें समझाने की कोशिश भी की परंतु धर्मेंद्र नहीं माने। इसके बाद चीता लाया गया वह पिंजरे में कैद था और साथ में ट्रेनर भी था परंतु शूटिंग के सेट पर काफी भीड़-भाड़ रहती थी। भारी भरकम लाइट्स और कैमरे को देखते हुए चीता थोड़ा घबरा गया था। वह गुर्रा रहा था। उसका मूड देखकर यूनिट के लोग भी थोड़ा घबराए हुए थे। शूटिंग के लिए सभी तैयार थे। चीते को छोड़ा गया वो धर्मेंद्र की ओर लपका और सीधे धर्मेंद्र पर हमला कर दिया। धर्मेंद्र समझ गए थे कि चीता खतरनाक मूड में है। उन्होंने अपने बाजू में चीते की गर्दन को जकड़ लिया।
शूटिंग वाली जगह पर अफरा-तफरी मच गई। ट्रेनर भी कहीं नहीं दिखा। धमेंद्र ने अपनी बाजू की पकड़ ढीली नहीं की वो जानते थे कि चीता छूटा तो उनका काम तमाम हो जाएगा। थोड़ी देर बाद जब ट्रेनर पहुंचा तो धर्मेंद्र ने चीते को छोड़ा। तब तक चीते का काम तमाम हो गया था। सभी इस सीन को देखकर हैरान रह गए। इस फिल्म में धर्मेंद्र के साथ रेखा, विनोद मेहरा, निरुपा राय जैसे एक्टर भी थे। फिल्म 1973 में आई कन्नड़ फिल्म गंदाधा गुड़ी का हिंदी रिमेक थी। यह काफी सुपरहीट भी हुई थी।