Punjab Govt
HomePunjabJalandharJalandhar पहुंचे DGP Gaurav Yadav की अधिकारियों से मीटिंग शुरू, देखें वीडियो

Jalandhar पहुंचे DGP Gaurav Yadav की अधिकारियों से मीटिंग शुरू, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव जालंधर पहुंचे, जहां उन्होंने क्राइम और ट्रैफिक को लेकर अधिकारियों से मीटिंग की। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर भी मौजूद रही। आज E CHALLAN शुरू हो रहा है, ऐसे में डीजीपी गौरव ई चालान प्रक्रिया को हरी झंडी देंगे। दरअसल, शहर में 1100 से अधिक हाईटेक CCTV कैमरे लगाए गए है।

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर (ICCC) के माध्यम से अब पूरे शहर की मॉनिटरिंग रियल टाइम में होगी। यह आधुनिक निगरानी न केवल ट्रैफिक समस्या को सुधरेगी बल्कि। आपराधिक गतिविधियों पर भी नकेल कसेगी। यह व्यवस्था लोगों को अधिक जागरूक,जिम्मेदार और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा सकारात्मक कदम है।

आज यानि 29 सितंबर दिन सोमवार को पीएपी चौक,बीएसएफ चौक,बीएमसी चौक (संविधान चौक),गुरुनानक मिशन चौक,गुरु रविदास चौक,फुटबॉल चौक,कपूरथला चौक,भगवान वाल्मीकि चौक,गुरु अमरदास चौक,वर्कशॉप चौक,डॉ बी आर अंबेडर चौंक,मॉडल टाऊन चौक और चुनमुन चौक से शुरू किए जा रहे है।

बताया जा रहा हैकि ई-चालान को लेकर ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों की देर रात तक बैठकें जारी रहीं। इस दौरान सिस्टम की खामियों को देखा जाएगा। कंट्रोल रूम के ऑपरेशन का निरीक्षण करने के बाद ही ई-चालान सिस्टम शुरू किया जाएगा। अगर यह सिस्टम कामयाब होता है, तो जालंधर शहर को स्मार्ट सिटी बनने की दिशा में यह एक बड़ा कदम होगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -