Punjab Govt AD
HomeHimachalहरोली को उपमुख्यमंत्री की बड़ी सौगात - शुरू हुई दुलैहड़ मुद्रिका बस...

हरोली को उपमुख्यमंत्री की बड़ी सौगात – शुरू हुई दुलैहड़ मुद्रिका बस सेवा

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: हरोली क्षेत्र की जनता को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने क्षेत्रवासियों को दुलैहड़ मुद्रिका बस सेवा की सौगात दी है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) द्वारा संचालित यह सेवा शुक्रवार 14 फरवरी से नियमित रूप से शुरू हो गई है। दुलैहड़-झुगियां-ऊना रूट पर प्रतिदिन चलने वाली इस बस सेवा से स्थानीय निवासियों को सुविधाजनक और नियमित परिवहन सेवा मिलेगी। यह सेवा विशेष रूप से स्कूली विद्यार्थियों और नौकरीपेशे वालों के लिए बेहद सुविधाप्रद होगी।

एचआरटीसी ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश धीमान ने बताया कि यह बस दुलैहड़, लालूवाल, हीरां नगर, गोंदपुर झुगियां, सिंगा, बाथू, वट कलां, टाहलीवाल, नंगल खुर्द, ललड़ी, चंदपुर, पालकवाह, हरोली और रामपुर होते हुए ऊना पहुंचेगी। शाम को ऊना से यह वापिस इसी रूट से होते हुए दुलैहड़ पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि बस सेवा प्रतिदिन सुबह 7.05 बजे दुलैहड़ से चलकर 9.55 बजे ऊना पहुंचेगी, जबकि शाम 3.30 बजे ऊना से रवाना होकर 6.15 बजे दुलैहड़ पहुंचेगी।

जनता ने जताया उपमुख्यमंत्री का आभार

इस नई परिवहन सुविधा के शुरू होने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। हीरां नगर के उप प्रधान रमेश धीमान ने कहा कि यह बस सेवा हरोली क्षेत्र के निवासियों के लिए बहुत मददगार साबित होगी। वहीं, वट कलां की पूर्व प्रधान उर्मिला ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस बस सेवा की हमें बड़ी आवश्यकता थी। वट कलां के लिए यह पहली नियमित बस सेवा है। यह सब उपमुख्यमंत्री के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। उन्होंने इसके लिए पूरे क्षेत्रवासियों की ओर से उनका आभार जताया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -