Punjab Govt AD
HomeHimachalउपमुख्यमंत्री ने बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव समागम में की...

उपमुख्यमंत्री ने बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव समागम में की शिरकत, तीन दिन चलेगा समागम

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: ऊना स्थित ऐतिहासिक किला बाबा बेदी साहिब में गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा साहिब सिंह बेदी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय भव्य समागम वीरवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ आरंभ हो गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत कर संगत के साथ माथा टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। किला बाबा बेदी साहिब परिसर पहुंचने पर प्रबंधन कमेटी और संगत ने उपमुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सर्वजोत सिंह बेदी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। दोनों के बीच इस धार्मिक आयोजन और क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली को लेकर चर्चा भी हुई।

उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री ने कहा कि बाबा साहिब सिंह बेदी जी का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। उन्होंने कहा कि बाबा साहिब सिंह बेदी जी वही महान विभूति थे, जिन्होंने शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह का राजतिलक किया था। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश और विशेष रूप से ऊना के लिए गर्व की बात है कि गुरु नानक देव जी के वंशज इस पावन भूमि पर निवास करते हैं। उल्लेखनीय है कि ऊना नगर की स्थापना करने वाले बाबा साहिब सिंह बेदी जी आज भी इस शहर के रक्षक के रूप में पूजे जाते हैं।

बाबा साहिब सिंह बेदी जी की कृपा और आशीर्वाद से यह क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक समागम समाज में आपसी भाईचारे और शांति का संदेश देते हैं। आयोजकों के अनुसार बाबा सर्वजोत सिंह बेदी की देखरेख में शुरू हुआ यह समागम तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें देश-विदेश से बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना है। वहीं बाबा अमरजोत सिंह बेदी समागम की व्यवस्थाओं की स्वयं देखरेख कर रहे हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -