Punjab Govt AD
HomePunjabJalandharJalandhar में डेंगू का कहर, मिले इतने पॉजीटिव मरीज

Jalandhar में डेंगू का कहर, मिले इतने पॉजीटिव मरीज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर,ENS : जिले में डेंगू के मरीजों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार 2 वर्ष के बच्चे सहित 4और लोगों की डेंगू की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। डेंगू पॉजीटिव मरीजों की संख्या 71 तक पहुंच गई है।49 मरीज शहर के है और 22 ग्रामीण क्षेत्रों के रहने वाले है। जिला एपिडैमोलोजिस्ट डाक्टर ने बताया कि 23 मरीजों के डेंगू के सैंपल टेस्ट किए गए और इनमें से 7 की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। डाक्टर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की एंटी लारवा टीमों ने बुधवार को 2,868 घरों में सर्वे किया और उन्हें 5 स्थानों पर डेंगू ज्वर फैलाने वाले मच्छरों का लारवा मिला।

जिले के पॉजीटिव आने वाले मरीजों में बिंदा चौक बस्ती गुजां का 2 वर्षीय बच्चा, कोट बाबा दीप सिंह नगर का 53 वर्षीय व्यक्ति, मॉडल हाऊस की 30 वर्षीय महिला एंव नई आबादी की 53 वर्षीय महिला शामिल है। जबकि 3 मरीज अन्य जिले के है। विभाग की टीमें जिले में अब तक 3,52684 घरों का सर्वे कर चुकी है और उन्हें इस दौरान 1,046 स्थानों पर लारवा मिला, जिसे उन्होंने पूरी तरह नष्ट करवा दिया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -