मनोरंजन: बॉलीवुड के पॉवर कपल दीपिका-रणवीर के फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। कपल ने अपनी बेटी दुआ का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। दीवाली के एक दिन बाद दीपिका और रणवीर ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने अपनी लाडली दुआ का चेहरा फैंस को दिखा दिया है। तस्वीरों में दुआ ने मम्मी दीपिका के साथ ट्विनिंग करते हुए रेड कलर का आउटफिट पहना है।
साथ में नजर आए पापा रणवीर
तस्वीरों में मां-बेटी ने रेड कलर की ट्रेडिशनल ड्रेस पहनी हुई है। वहीं पापा रणवीर क्रीम कलर की शरेवानी में नजर आ रहे हैं। तीनों तस्वीरों में हंसते हुए दिख रहे है। इस तस्वीरों को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने फैंस को दीवाली की बधाई दी है। सोशल मीडिया पर तीनों की यह तस्वीरें काफी वायरल हो रही है।
View this post on Instagram
दीपिका ने दीवाली के मौके पर बेटी दुआ को पूरी दुनिया से मिलवाने के लिए मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का कस्टमाइज्ड कुर्ता सेट पहना। लाल रंग के इस कुर्ता सेट में गोल गले का अनारकली कुर्ता था। इसमें क्वाटर स्लीव्स थी। वैसे तो कुर्ता प्लेन था लेकिन इसकी स्लीव्स और गले पर फूल पत्तियों वाली गोल्डन कढ़ाई की गई थी।
सूट में की गई गोल्डन कढ़ाई ने दीपिका के सूट को शाही बनाने का काम किया। इसके साथ मैचिंग चूड़ीदार पजामी और हैविली एंब्रॉयडेड दुपट्टे के साथ में पेयर किया। अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए दीपाक ने कानों में बड़े-बड़े झुमके और हाथों में कड़े पहने थे। बालों में जूड़ा करके गजरा लगाया हुआ था।
दुआ ने की मम्मा के साथ ट्विनिंग
वहीं दुआ पादुकोण इस दौरान अपनी मम्मा दीपिका के साथ ट्विनिंग करती हुई दिखी। उसने बिल्कुल दीपिका के जैसा कुर्ता पहना हुआ था हालांकि उसके कुर्ते को अंगरखा स्टाइल में डिजाइन किया गया था। नीचे लाल रंग की धोती वाली सलवार पहनी हुई थी। ओवरऑल लुक में वह बड़ी प्यारी लग रही थी। बालों में दो पोनी बनाकर दुआ किसी क्यूटी पाई से कम नहीं लग रही थी।
साधारण जिंदगी जिएगी दुआ
दीपिका और रणवीर ने यह पहले ही बता दिया था कि वो नहीं चाहते हैं कि उनकी बेटी दुआ का बचपन मीडिया की चकाचौंध और शोहरत से भरा हो। उन्होंने उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर न करने का फैसला किया था और पैपाराजी से भी इसका सम्मान करने की अपील की। दोनों यही चाहते हैं कि दुआ का पालन पोषण सामान्य तरीके से हो जहां उसे अपने माता-पिता की शोहरत से कोई भी परेशानी न हो लेकिन अब फाइनली कपल ने फैंस का इंतजार खत्म करते हुए उसका चेहरा फैंस को दिखा दिया।