बिजनेसः इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के साथ शुरुआत हुई। प्रमुख इंडेक्स बीएसई Sensex और एनएसई NIFTY दोनों ही आज लाल निशान पर खुले। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 704 अंक गिरकर 81,735 अंक पर; निफ्टी गिरावट के साथ 24,939.75 अंक पर पहुंचा। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से केवल 2 शेयरों में तेजी जबकि 28 में गिरावट है। इंफोसिस, टेक महिंद्रा, जोमैटो सहित लगभग 13 शेयरों में 2% तक की गिरावट है। BEL और एयरटेल में 2% तक की तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 6 में तेजी और 44 में गिरावट है। NSE के सभी सेक्टर्स गिरकर कारोबार कर रहे हैं। रियल्टी 1.2%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1% और मेटल-FMCG-बैंकिंग शेयर्स 0.70% गिरे हैं।
आज बाजार गिरने की सबसे बड़ी वजह क्या है?
ईरान की संसद ने हाल ही में अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। ये खबर से पूरी दुनिया में चिंता बढ़ गई है, क्योंकि होर्मुज ग्लोबल ऑयल ट्रेड का एक अहम रास्ता है। दुनिया का 20-25% कच्चा तेल इसी रास्ते से गुजरता है। ईरान के इस कदम से तेल की कीमत बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई है। तेल की कीमत बढ़ने का मतलब है महंगाई बढ़ेगी। इससे तेल आयात करने वाले देशों की इकोनॉमी पर बुरा असर पड़ता है। निवेशकों में डर है कि अगर तेल महंगा हुआ तो कंपनियों की लागत बढ़ेगी, मुनाफा घटेगा।
