नई दिल्लीः एनटीए की एक और परीक्षा चर्चा में है। अब बात हो रही है सीयूईटी यूजी 2024 की। कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 15 से 29 मई, 2024 के बीच आयोजित किया गया था। फिर 7 जुलाई 2024 को सीयूईटी यूजी आंसर की रिलीज की गई थी। अब एनटीए ने जानकारी दी है कि सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा को जुलाई में फिर से आयोजित किया जाएगा। सीयूईटी यूजी 2024 परीक्षा से जुड़ी हर डिटेल exams.nta.ac.in पर चेक कर सकते हैं।
NTA सीयूईटी (यूजी) 2024 के लिए आयोजित परीक्षा के संबंध में 30 जून 2024 तक मिली सार्वजनिक शिकायतों को देख रहा है (CUET UG Answer Key 2024)। अगर शिकायत सही पाई गई तो NTA इन उम्मीदवारों को चयनित केंद्रों पर 15 से 19 जुलाई के बीच किसी भी दिन परीक्षा दोबारा देने का मौका देगा। उम्मीदवारों के लिए सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड भी फिर से जारी किए जाएंगे। ऐसे सभी उम्मीदवार केवल सीबीटी (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट) मोड में परीक्षा दे सकेंगे।