Punjab Govt
HomeBreaking Newsटमाटर ले जा रहे किसान पर बोतलों से हमला कर लाखों रुपए...

टमाटर ले जा रहे किसान पर बोतलों से हमला कर लाखों रुपए लूटकर बदमाश फरार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चित्तूरः आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बाजार में टमाटर ले जा रहे एक किसान को बदमाशों ने रास्ते में लूट लिया। बदमाश पांच लोगों के ग्रुप में आए थे। उन्होंने किसान पर बियर की बोतलों से हमला किया। घायल हो जाने के बाद जेब में रखे 4.5 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए।

यह घटना पुंगनुरु के नक्काबंदा इलाके की है। किसान की पहचान लोका राज के रूप में हुई है। रिपोर्ट के मुताबिक, राज पलामेनारू बाजार में टमाटर ले जा रहा था।

तभी रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता अपराधियों ने उस पर बीयर की बोतलों से हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने उससे 4.5 लाख रुपये लूट लिए। अपराधियों ने जब इस हमले को अंजाम दिया तो वे नशे में थे।

घायल किसान को स्थानीय लोगों ने पुंगनूर सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल उनका वहां इलाज चल रहा है। इस बीच, पुंगनूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -