बोले-पढ़ाई के साथ साथ अच्छा नागरिक बनाना स्कूल की जिम्मेदारी
बददी/सचिन बैंसल:बददी तहसील के तहत क्रिसेंट मून पब्लिक स्कूल झाड़माजरी ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में बीबीएन उद्योग संघ के चेयरमैन राजेंद्र गुलेरिया ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। उन्होने युवाओं से नशे व अन्य सामाजिक बुराईयों से दूर रहकर सामाजिक निर्माण में अहम भूमिका निभाने का आहवान किया। उन्होने कहा कि स्कूल का काम सिर्फ अक्षर ज्ञान या पढ़ाई ही नहीं है बल्कि उनका बौद्विक व सामाजिक विकास भी करना होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य सविता कुमारी आर्य ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और यहां चलाई जा रही गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश ड़ाला। विद्यालय के निदेशक दीप कुमार आर्य ने कहा कि हमारे स्कूल की लक्ष्य लाभ कमाना नहीं बल्कि छात्रों का सर्वांगीण विकास करके उनको अच्छा नागरिक बनाना है।
यह रहे मेधावी छात्र
खेलों के क्षेत्र में भावेश, युसुफ, अनुराग, दीपक, जसविंद्र, जतिन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों नंदनी और अनमोल, पढ़ाई के क्षेत्र में अंशिका दूबे, तमन्ना व नमन शर्मा, निधि, स्नेहा, अंकित, तनवी,अदिति, सोमेशवर, राखी बनाने में नेहा व तमन्ना, चार्ट पोस्टर मेकिंग में नैतिक, अनिकेत, कार्तिक, एकेडमिक में अंशिका दूबे, तान्या और सुमित, राखी बनाने में माही, भूमिका, साहिल, सुनैना, चार्ट एंड पोस्टर में गुलाम, सुजित, मनप्रीत व हिंमाशू को पुरुस्कार देकर नवाजा गया।
कैपशन-क्रिसेंट मून पब्लिक स्कूल झाडमाजरी के वार्षिक समारोह में मेधावी छात्रों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह गुलेरिया।
