.
Himachalजुलाई में बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर, मरीजों की संख्या पहुंची 250...

जुलाई में बढ़ी कोरोना की संक्रमण दर, मरीजों की संख्या पहुंची 250 पार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित: जुलाई माह में जिला ऊना में कोविड-19 वायरस एक बार पुनः तेजी से फैलने लगा है। पहली जुलाई को जिला में जहां कोरोना संक्रमितों की संख्या मात्र 16 थी, वहीं माह के अंत आते-आते यह बढ़कर 250 पार पहुंच चुकी है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ-साथ संक्रमण की दर में भी वृद्धि हुई है। पहली जुलाई को संक्रमण दर 11.11 प्रतिशत थी, जो अब लगभग 17 प्रतिशत तक पहुंच गई है। रैपिड टेस्ट में संक्रमण की दर 28 प्रतिशत जबकि आरटीपीसीआर में 9 प्रतिशत है। 

जिलाधीश राघव शर्मा ने कहा कि कोविड संक्रमण की रोकथाम में वैक्सीन एक कारगर हथियार है। सभी को अपना वैक्सीनेशन करवाना चाहिए और जिन लाभार्थियों को दूसरी डोज़ के बाद छह माह पूरे हो चुके हैं, वह अपनी तीसरी खुराक लेना सुनिश्चित करें और कोरोना संक्रमण की रोकथाम में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि सरकार अब 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लाभार्थियों को तीसरा टीका निशुल्क लगा रही है। 

डीसी ने एहतियात बरतने की अपील 
जिलाधीश राघव शर्मा ने सभी जिलावासियों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 से बचाव के दृष्टिगत मास्क का उपयोग, हाथों की स्वच्छता तथा 2 गज की दूरी जैसे नियमों का पालन करें। उन्होंने जिला के लोगों से अपील की है कि वह अनावश्यक रुप से ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें तथा सार्वजनिक स्थलों व सार्वजनिक वाहनों में सफर के दौरान मास्क तथा सैनिटाइजर का उपयोग करें। किसी भी प्रकार के जुखाम, खांसी, बुखार, बदन दर्द तथा सांस से संबंधित समस्या को हल्के में न लें तथा अपनी कोरोना जांच करवाएं। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों, पहले से गंभीर बीमारियों से ग्रस्त लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। उपायुक्त ऊना ने कहा कि कोविड-19 महामारी का खतरा अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है, इसलिए सावधानी बरतें।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...