Punjab Govt
HomeNationalTrain पलटाने की साजिश नाकाम, ट्रैक से मिला गैस सिलेंडर, जांच शुरू

Train पलटाने की साजिश नाकाम, ट्रैक से मिला गैस सिलेंडर, जांच शुरू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

चौबेपुरः रेल लाइनों पर सिलेंडर मिलने की घटनाएं लगातार जारी हैं। इस बार फिर शिवराजपुर इलाके में 5 किलो वाला एक एलपीजी सिलेंडर रेलवे ट्रैक के पास मिला है। शिवराजपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से पश्चिम में क्रासिंग संख्या 45 के पास रेलवे ट्रैक पर खाली गैस सिलेंडर मिलने से सनसनी फैल गई। रेलवे पुलिस व जीआरपी ने गैस सिलेंडर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। एसपी जीआरपी ने मौके पर जांच की और किसी शरारती तत्व का हाथ माना है।

घटनास्थल से कुछ दूरी पर चार माह पहले ट्रैक पर गैस सिलेंडर रख कर कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की कोशिश की गई थी। यहां एक बड़ा हादसा होते-होते बचा था। शिवराजपुर के बर्राजपुर रेलवे स्टेशन से मुड़ेरी गांव के पास 8 सितंबर की रात रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर रखकर कालिंदी एक्सप्रेस को पलटाने की साजिश की गई थी। इस घटना की जांच के बाद भी अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। एनआइए ने जांच में किसी आतंकी साजिश से इन्कार किया था। हालांकि 5 किलो वाला ये खाली सिलेंडर मंगलवार की रात शिवराजपुर स्टेशन के 100 मीटर के आसपास मिला है।

पुराने मामले में पुलिस के साथ-साथ एटीएस ने भी जांच की थी, लेकिन कोई खुलासा अब तक नहीं हो पाया। उसके कुछ दिनों बाद कानपुर में ही प्रेमपुर स्टेशन पर रेलवे लाइन के बीच एक 5 किलो का सिलेंडर मिला था उस मामले में भी रेलवे पुलिस अभी तक जांच कर रही है। यह सिलेंडर मंगलवार की रात को बरामद हुआ है जिसकी सूचना पर जीआरपी और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जीआरपी और रेलवे के अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया और जांच के लिए टीम गठित कर दी गई है। इस मामले में रेलवेकर्मी रमेश चंद्र की शिकायत पर फर्रुखाबाद जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -