Breaking Newsकांग्रेस का यूट्यूब चैनल 'Indian National Congress' हुआ डिलीट

कांग्रेस का यूट्यूब चैनल ‘Indian National Congress’ हुआ डिलीट

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः कांग्रेस पार्टी का यूट्यूब चैनल डिलीट हो गया है। पार्टी की तरफ से ये जानकारी दी गई है। जांच की जा रही है कि आखिर किस कारण ये चैनल डिलीट हुआ है। अभी के लिए कांग्रेस ने यूट्यूब और गूगल दोनों से संपर्क साधा है और अपने चैनल को फिर रीस्टोर करने की बात कही है।

हैकिंग या तकनीकी खराबी?

जारी बयान में पार्टी ने कहा है कि हमारा यूट्यूब चैनल ‘Indian National Congress’ डिलीट हो गया है। हम इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं, यूट्यूब और गूगल की टीम से बातचीत जारी है। जांच हो रही है, समझने का प्रयास है कि ये एक तकनीकी खराबी थी या फिर कोई साजिश। उम्मीद है जल्द ही वापस आएंगे।

किसी पार्टी का पूरा यूट्यूब चैनल डिलीट होना, कम ही देखने को मिलता

अब इससे पहले भी देश के कई बड़े नेताओं के ट्विटर हैंडल हैक होते देखे गए हैं, लेकिन ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि किसी पार्टी का पूरा यूट्यूब चैनल ही डिलीट हो जाए। अभी के लिए क्योंकि इसका कारण स्पष्ट नहीं है, ऐसे में कांग्रेस भी अपने आधिकारिक बयान में सिर्फ जांच की बात कर रही है। हैकिंग का शक जरूर जताया जा रहा है, लेकिन क्योंकि अभी पुख्ता जानकारी नहीं आई है, ऐसे में इंतजार हो रहा है।

कांग्रेस सात सितंबर से शुरू करेंगी भारत जोड़ो यात्रा

वैसे ये यूट्यूब चैनल तब डिलीट हुआ है जब कांग्रेस पार्टी जल्द ही अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। सात सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से कांग्रेस द्वारा ये भारत जोड़ो यात्रा शुरू की जाएगी। इसका नेतृत्व राहुल गांधी करेंगे। ये यात्रा 12 राज्यों को कवर करते हुए जम्मू-कश्मीर में जाकर समाप्त होगी। बताया जा रहा है कि पूरे 150 दिन तक लगातार ये यात्रा चलती रहेगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए...

Punjab News: खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, देखें वीडियो

मंत्री हरजोत के आश्वासन के बाद काम पर लौटेंगे...

Haryana News: तीन अवैध देशी कट्टों व एक जिंदा कारतूस सहित तस्कर गिरफ्तार, देखें वीडियो

पंचकूलाः पुलिस टीम ने अपराध एवं अवैध हथियार तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष...

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चंबा के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज चंबा जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वर्तमान...

भगवंत मान सरकार ने 35.5 लाख महिलाओं के खातों में मासिक वित्तीय सहायता राशि डाली

पठानकोट : भगवंत सिंह मान सरकार ने आज 'मावां-धियां सत्कार योजना' के तहत 35.5 लाख महिलाओं के खातों में...

महाविद्यालय बंगाणा में BBA एवं BCA के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित

बंगाणा,सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय महाविद्यालय, बंगाणा में बीबीए एवं बीसीए के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत एवं उन्हें महाविद्यालय...