.
Himachalबंगाणा में कांग्रेस करेगी किसानों की आवाज बुलंद, निकालेगी रैली

बंगाणा में कांग्रेस करेगी किसानों की आवाज बुलंद, निकालेगी रैली

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोदगिल घर-घर जाकर रैली में भाग लेने को दे रहे न्यौता

बंगाणा/सुशील पंडित: कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत किसानों की समस्याओं को लेकर “किसान बचाओ” रैली आज  निकाली जाएगी। रैली का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रानी प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। इसके अतिरिक्त काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता रैली में भाग ले रहे हैं।  रैली को सफल बनाने के लिए जोरों-शोरों से तैयारी चल रही थी, जो सम्पूर्ण हो चुकी है। इसके उपरान्त रानी प्रतिभा सिंह और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री जनसभा को संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम के आयोजक प्रदेश कांग्रेस सचिव व राष्ट्रीय किसान संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री देसराज मौदगिल ने कहा कि  किसान बागवान फसलों के हो रहे नुकसान के चलते परेशान हैं। लेकिन न तो संबंधित विभाग और न ही वर्तमान सरकार इनकी समस्याओं  पर ध्यान दे रही है और न ही नुकसान होने की  स्थिति में मुआवजे का प्रावधान कर रही है। विभाग और प्रदेश सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस पार्टी “किसान बचाओ” रैली निकाल रही है ताकि परेशानियों से जूझ रहे किसानों के दर्द का कोई हल निकल सके। इसके अतिरिक्त इन समस्याओं को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में भी शामिल किया जा सके।

कुटलैहड़ के किसानों की खेती को सींचने के लिए गोबिंद सागर झील के पानी को किसानों के खेतों तक पहुंचाने, किसानों के कर्जों को माफ करने , 60 वर्ष से ऊपर की आयु के किसानों को ₹5000 पेंशन देने, किसानों के परिवारों के सभी सदस्यों का मुफ्त इलाज, सभी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने और इनके लिए खरीद केंद्र  उपलब्ध करवाना, किसानों की फसलों के लिए कारगर बीमा योजना समेत अन्य समस्याओं को लेकर भी आवाज बुलंद की जाएगी। मोदगिल ने रैली के पिछले दिन भी गांव-गांव जाकर रैली में भाग लेने के लिए लोगों को निमंत्रण दिया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के किसानों से आह्वान किया कि अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लें और अपनी समस्याओं को प्रदेश सरकार तक पहुंचाएं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के...

सेंट बीर्स इंटरनेशनल स्कूल में 26 सितंबर को लगेगा भव्य रक्तदान शिविर

पारस हॉस्पिटल के 12 विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम संभालेगी...

बाबा बोदल शाह मंदिर के दंगल मैदान के विकास को 25 लाख : मुकेश अग्निहोत्री

मंदिर परिसर और हाल के निर्माण की सराहना, स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृति में दंगल के लिए एक...

‘पंजाब को छापों, धमकियों या डर से नहीं डराया जा सकता’- Harbhajan Singh ETO

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने आज पंजाब में प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा की गई छापेमारी...

जिला स्तरीय टेबल टेनिस में स्कॉलर्स यूनिफाइड स्कूल का परचम

अंडर-14 वर्ग में बना विजेता; तीन खिलाड़ी स्टेट लेवल के लिए चयनित ऊना,सुशील पंडित: स्कॉलर्स यूनिफाइड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊना के...

भगवंत मान सरकार 3,763 गांवों के विकास पर खर्च करेगी 750 करोड़ रुपये से अधिक की राशि

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के उन 3,763 गांवों के सर्वांगीण और सामूहिक विकास के लिए...