HomeNationalBengal Elections 2026: कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट, ममता...

Bengal Elections 2026: कांग्रेस ने जारी की 284 उम्मीदवारों की लिस्ट, ममता बनर्जी के सामने उतारा ये उम्मीदवार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नेशनल : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस ने 294 में से 284 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि पार्टी इस बार अकेले दम पर चुनावी मैदान में उतर रही है। हालांकि अभी 10 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है।

मैदान में वरिष्ठ नेता
इस सूची की खास बात यह है कि कांग्रेस ने अपने कई वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ाने का फैसला किया है। अधीर रंजन चौधरी को करीब 30 साल बाद बहरामपुर से मैदान में उतारा गया है, जिसे लेकर पहले से ही अटकलें लग रही थीं। वहीं, मौसम नूर को मालतीपुर सीट से टिकट दिया गया है।

भवानीपुर में त्रिकोणीय मुकाबला
सबसे दिलचस्प मुकाबला भवानीपुर में देखने को मिल सकता है, जहां ममता बनर्जी के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदीप प्रसाद को उतारा है, जबकि बीजेपी ने सुवेंदु अधिकारी पर दांव खेला है। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले की पूरी संभावना बन रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -