Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsकांग्रेस इस नेता ने प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, गांधी परिवार पर...

कांग्रेस इस नेता ने प्रवक्ता पद से दिया इस्तीफा, गांधी परिवार पर लगाए ये आरोप

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता जयवीर शेरगील ने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद शेरगील ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता जनहित में निर्णय नहीं ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज मैंने इस्तीफा दो कारणों से दिया है। आज कांग्रेस पार्टी के निर्णय जनहित में नहीं कुछ लोगों के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं। वास्तविकता से मुंह मोड़ा जा रहा है, जनता के मुद्दों से मुंह मोड़ा जा रहा है।

युवाओं की अपेक्षाओं को किया जा रहा नजरअंदाज

जयवीर शेरगिल ने कहा कि कांग्रेस के जो निर्णय लिए जाते हैं उसमें आपकी काबिलियत, जनता की आवाज़, युवाओं की अपेक्षाओं को नजरअंदाज करके सिर्फ कुछ लोग जो चुनाव भी हार चुके हैं, केवल उनकी ताजपोशी हो रही है। उन्होंने कहा कि मुझे यह कहते हुए दुख होता है कि निर्णय लेना अब जनता और देश के हितों के लिए नहीं है, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित है जो चापलूसी में लिप्त हैं और लगातार ज़मीनी हकीकत की अनदेखी करते हैं।

लगातार जमीनी हकीकत की हो रही अनदेखीः जयवीर शेरगील 

सोनिया गांधी को लिखे अपने इस्तीफे में शेरगिल ने कहा है कि पार्टी में ‘स्वार्थी हितों से प्रभावित’ होकर फैसले लिए जा रहे हैं। उन्होंने लिखा, “मुझे यह कहते हुए दुख हो रहा है कि अब फैसले जनता और देश के हितों में नहीं लिए जाते हैं, बल्कि यह उन लोगों के स्वार्थी हितों से प्रभावित हैं जो चाटुकारिता में लिप्त हैं और लगातार जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहे हैं।” 

जयवीर बोले, पिछले 8 वर्षों में मैंने कांग्रेस से कुछ नहीं लिया

उन्होंने कहा, “पिछले 8 वर्षों में मैंने कांग्रेस से कुछ नहीं लिया, बल्कि केवल पार्टी को अपना सबकुछ दिया है। आज मुझे लोगों के सामने झुकने के लिए मजबूर किया जा रहा है क्योंकि वे शीर्ष नेतृत्व के करीब हैं। यह मुझे स्वीकार्य नहीं है।” शेरगिल ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना पत्र भेजा। शेरगिल ने अपने पत्र में कहा, “प्राथमिक कारण यह है कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वर्तमान निर्णय निर्माताओं की विचारधारा और दूरदृष्टि अब युवाओं और आधुनिक भारत की आकांक्षाओं के अनुरूप नहीं है।”

बता दें कि शेरगिल पेशे से वकील हैं और कांग्रेस के युवा नेताओं में प्रमुख लोगों में से एक थे। वे पंजाब के रहने वाले हैं। शेरगिल के पहले भी कांग्रेस पार्टी के कई युवा चेहरों ने पार्टी छोड़ दी थी। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया हैं, जो अब केंद्रीय मंत्री हैं और जितिन प्रसाद हैं जो यूपी सरकार में मंत्री हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -