मुख्यमंत्री सुक्खू रहेंगे मौजूद
नालागढ़/ सचिन बैंसल : नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव को लेकर कांग्रेस के प्रत्याशी हरदीप बावा 19 जून को अपने कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ओल्ड बॉयज स्कूल में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके साथ उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल, सी.पी.एस. राम कुमार चौधरी भी मौजूद रहेंगे। कांग्रेस प्रत्याशी हरदीप बावा ने लोगों से अपील की है कि जनसभा में पुहंचे।