ऊना/सुशील पंडित: गगरेट से अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार राजेश पराशर के आकस्मिक निधन पर जिला प्रशासन ऊना और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग ने गहरा शोक व्यक्त किया है। शनिवार को 54 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया। पराशर एक प्रतिबद्ध, संवेदनशील और जुझारू पत्रकार थे, जो जनहित के मुद्दों को निर्भीकता से उठाने के लिए जाने जाते थे।
उपायुक्त जतिन लाल और सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय ऊना के सभी अधिकारी-कर्मचारी तथा जिला प्रशासन ऊना के समस्त अधिकारियों ने इस दुखद समाचार पर शोक जताया है।सभी ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।
