.
Himachalडबल इंजन सरकार के दावे शगूफा साबित हुए: सीमा शर्मा 

डबल इंजन सरकार के दावे शगूफा साबित हुए: सीमा शर्मा 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/सुशील पंडित : राजपथ का नाम परिवर्तन कर कर्तव्यपथ कर देने से कर्तव्य का निर्वहन नहीं हो सकता और न ही कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में लगी पट्टिकाओं को हटाने से विकास मिट जाएगा यह बात ऊना ब्लाॅक  महिला कांग्रेसाध्यक्ष सीमा शर्मा ने एक जारी प्रेस बयान में कही। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों की जैसे जैसे तारीख नजदीक आ रही है। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए प्रदेश सरकार बौखलाहट में हाथ पैर मारने लगी। उन्होंने कहा कि सरकार की जेब में पैसे नहीं हैं और प्रदेश में विकास कार्यों के नाम पर गुमराह करने के लिए शिलान्यास पट्टिकाएं उठा कर घूम रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का डबल इंजन सरकार के दावे शगूफा साबित हुए हैं। क्योंकि प्रदेश की माली हालत को देखते हुए मौजूदा सरकार को अपने पांच साल के कार्यकाल में कटोरा लेकर दर-दर भटकना पड़ा है।

प्रदेश सरकार केंद्र सरकार से सही तालमेल बिठाने में असफल रही है। जिस कारण पिछले पांच सालों में ऊना का पीजीआई सेटलाइट का प्रोजेक्ट भी मात्र चार दिवारी बनने से आगे नहीं बढ़ पाया। उन्होंने कहा कि उधर प्रदेश सरकार अंतिम सांसें ले रही है, अब विधानसभा चुनावों की आहट होते ही ड्रग पार्क का जुमला छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार और उसके करिंदे मंहगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर बात ही नहीं करना चाहते। जब पिछले विधानसभा चुनावों में मंहगाई और बेरोजगारी के नाम पर ही भाजपा ने वोट मांगे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार मंहगाई, बेरोजगारी एवं कानून व्यवस्था जैसे गंभीर विषयों पर चुप्पी रखें हुए हैं।

वहीं महिलाओं की सुरक्षा मामलों में बात करते हैं तो मौजूदा सरकार में महिला वर्ग पर अत्याचार और दुष्कर्म के मामलों में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक लगभग 1574 मामले दुष्कर्म के दर्ज हुए हैं। जबकि 384 हत्या के मामलों में 119 हत्याएं महिलाओं की हुई हैं और 7406 के करीब छेड़छाड़ के मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ मामलों में भाजपा नेता और कार्यकर्ता पर भी संलिप्त होने के संगीन आरोप लगे हैं।  उन्होंने कहा कि जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो चुकी है। प्रदेश की जनता जयराम सरकार को विदाई देने का और कांग्रेस पार्टी को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Asian Games में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, इस जोड़ी ने कर दिखाया कमाल

कोरिया को दी मात खेल: भारत ने एशियन गेम्स में...

Punjab News: नगर निगम बैठक में आप पार्षद रीटा का हंगामा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः नगर निगम फगवाड़ा के मीटिंग हॉल में नगर...

Punjab News: फिल्मी स्टाइल में जागरण में चली गोलियां, मची भगदड़, 3 घायल, देखें वीडियो

कपूरथलाः गांव नवां पिंड भट्ठे में हो रहे जागरण...

Flight में महिला के साथ हुई बदसलूकी, पास में बैठे Passenger पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: अमेरिका में यूनाईटेड एक्सप्रेस की फ्लाइट से...

Punjab News: बारिश से बदला मौसम का मिजाज, लोगों ने ली राहत की सांस, देखें वीडियो

लुधियानाः शहर में आज दोपहर अचानक मौसम ने करवट...

Asian Games में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, इस जोड़ी ने कर दिखाया कमाल

कोरिया को दी मात खेल: भारत ने एशियन गेम्स में दूसरा गोल्ड मेडल जीत लिया है। दूसरा मेडल 10 मीटर...

Punjab News: नगर निगम बैठक में आप पार्षद रीटा का हंगामा, देखें वीडियो

फगवाड़ाः नगर निगम फगवाड़ा के मीटिंग हॉल में नगर निगम कमिश्नर रणदीप सिंह हीर और मेयर रामपाल उपल की...

Punjab News: फिल्मी स्टाइल में जागरण में चली गोलियां, मची भगदड़, 3 घायल, देखें वीडियो

कपूरथलाः गांव नवां पिंड भट्ठे में हो रहे जागरण के दौरान एक पक्ष के लोगों ने गोलियां चला दी।...

Flight में महिला के साथ हुई बदसलूकी, पास में बैठे Passenger पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: अमेरिका में यूनाईटेड एक्सप्रेस की फ्लाइट से महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत का मामला सामने आया है।...