जालंधर (Ens): महानगर में क्रिश्चन समुदाय के द्वारा 5 दिसंबर को डीसी दफ्तर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया गया था। इस प्रदर्शन के दौरान समुदाय के द्वारा भाणा सिद्धू, तेजस्वी मिन्हास सहित एक अन्य पुतले फूंकने के लिए लाया गया था। प्रदर्शन में तीसरा पुतला जिस महिला का था वह दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला की मां थी।
इसके बाद सिद्धू मूसेवाला के फैंस की ओर से इस बात काफी विरोध किया जा रहा था। उनका कहना था कि जो भी विरोध प्रदर्शन हो रहा है उस मामले को लेकर सिद्धू मूसेवाला की मां का कोई भी लेना देना नहीं है। इस मामले को लेकर आज जालंधर के होटल में ईसाई भाईचारे की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई थी।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में ग्लोबल एक्शन कमेटी के सदस्य बंटी अजनाला ने कहा कि प्रदर्शन में गलती से दिवगंत गायक सिद्धू मूसेवाला की मां की तस्वीर लग गई। उन्हें लगा था कि यह तस्वीर तेजस्वी मिन्हास की मां की है। उन्होंने कहा कि हमें पुतला जलाने से पहले ही जब इस गलती के बारे में पता चला तो उन्होंने तुरंत तस्वीर उतार ली। उन्होंने कहा कि यह हमारी गलती है और इसको लेकर मैं माफी मांगता हूं।
