मनोरंजन: सिंगर चिन्मयी श्रीपदा इन दिनों खूब सुर्खियों में बनी हुई है। जब भी कोई हद पार करे तो वह अक्सर उन्हें जवाब देते हुए दिखती हैं। अब हाल ही में उन्होंने एक ट्रोल का करारा जवाब दिया है। इस ट्रोल में उनके पुराने यौन उत्पीड़न के अनुभव को उठाकर उन पर तंज कसा। ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपनी बात रखी। उनके पति राहुल रविन्द्रन से जुड़े एक पोस्ट को लेकर ऑनलाइन बहस छिड़ गई थी।
सिंगर को लेकर किया था भद्दा कमेंट
यह मामला तब शुरु हुआ था जब राहुल रविन्द्रन का एक बयान वायरल हुआ था। इसमें उन्होने कहा था कि शादी के बाद मंगलसूत्र पहनना या न पहनना पूरी तरह से चिन्मयी की अपनी इच्छा है। इस पर कुछ पुरुषों ने गुस्से से भरे हुए कमेंट किए थे। चिन्मयी ने उस समय जवाब में लिखा कि ‘उन्होंने यह बात किसी इंटरव्यू में किसी कॉन्टैक्सट में कही थी जो अब ट्वीट बन चुकी है लेकिन जिन पुरुषों का गुस्सा और गालियां देखने को मिल रही है सच कहूं मुझे अब महिलाओं के लिए चिंता हो रही है।
इसके बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘जब वैरामुथु ने तुम्हारे साथ गलत हरकत की थी तब तो खुद को तुम बचा नहीं सकी’। अब दूसरी औरतों की कितनी चिंता कर रहे हो। इस पर चिन्मयी ने कमेंट करते हुए लिखा कि – ‘हां क्योंकि छेड़े जाने और यौन उत्पीड़न होना मेरी गलती है, है ना? तुम्हारे जैसे पुरुषों को मेरी यौन उत्पीड़न की घटना और मेरे उत्पीड़न का नाम क्यों लाना पड़ता है किसी बेकार सी बात को साबित करने के लिए? बस गायब हो जाओ ताकि मुझे तुम्हारे जहरीली हवा में सांस न लेनी पड़ी’।
Yes. Because getting groped and molested is MY fault.
Why do men like you have to bring up my sexual harassment episode and my molester to prove some non-point?Just please vanish into thin air in Delhi so that I dont have to breathe it. https://t.co/18x0gNKTu2
— Chinmayi Sripaada (@Chinmayi) November 4, 2025
ये था पूरा मामला
बता दें कि साल 2018 में भारत के मी-टू आंदोलन के दौरान चिन्मयी ने गीतकार वैरामुथी पर यह आरोप लगाया था कि उन्होंने 2005 में स्विट्जरलैंड के एक कॉन्सर्ट ट्रिप के दौरान उनका यौन शोषण किया था। उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री के कई मशहूर लोगों के खिलाफ लगे हुए आरोप का भी समर्थन किया था। हालांकि उनको अपने इस कदम के कारण ट्रोलिंग झेलनी पड़ी थी। इसके बाद उन्हें दक्षिण भारतीय सिनेमा, टेलीविजन और डबिंग ऑर्टिस्ट यूनियन से भी निकाल दिया गया था क्योंकि उन्होंने महिलाओं का साथ दिया था। इन महिलाओं ने यूनियन अध्यक्ष राधा रवि पर गलत व्यवहार के आरोप लगाए थे।
चिन्मयी ने एक्टर राहुल रविन्द्रन से 5 मई 2014 को शादी की थी। दोनों करीब एक साल तक रिलेशनशिप में थे और सितंबर 2013 में सगाई की थी। कपल ने 18 जून 2022 को जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था।