Breaking Newsमुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, एक दिन पहले अमित शाह से की थी...

मुख्यमंत्री ने दिया इस्तीफा, एक दिन पहले अमित शाह से की थी मुलाकात

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के एक दिन बाद उन्होंने इस्तीफा दिया। सूत्रों के अनुसार यह फैसला बीजेपी नेतृत्व की ओर से आया है। देब शुक्रवार को दिल्ली में बीजेपी से सीनियर नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह से मिले थे और शनिवार की सुबह अगरतला लौट आए और शनिवार को इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे बाद बिप्लब कुमार देब ने कहा कि संगठन के हित में इस्तीफा दिया। पार्टी का फैसला सर्वोपरि है। संगठन मजबूत करने के लिए यह फैसला लिया। अब वे पार्टी के एक अनुशासित सिपाही के तौर पर काम करते रहेंगे। हालांकि उन्होंने नए सीएम कौन होगा, इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया है।

राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव बीजेपी के विधायकों की बैठक में होगा। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े को बीजेपी विधायक दल की बैठक का पर्यवेक्षक बनाया गया है। आज शाम 5 बजे बीजेपी विधायक दल की बैठक होगी।  

बता दें, बिप्लब देब को लेकर संगठन में नाराजगी चल रही है। दो विधायकों ने पार्टी भी छोड़ दी थी। विधानसभा चुनावों की रणनीति को लेकर बीजेपी कोई रिस्क नहीं लेना चाहती है। मालूम हो कि अगले साल 2023 में राज्य में चुनाव होने हैं। गुजरात की तर्ज पर त्रिपुरा में मंत्री से लेकर संगठन तक में बड़े फेरबदल हो सकते हैं। इस्तीफे के बाद वे संगठन में किसी पद को संभाल सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के...

मधाला में धूमधाम से मनाया वन महोत्सव

बद्दी,सचिन बैंसल: वन विभाग ने मधाला में वन महोत्सव...

Punjab News: नाबालिग लड़की से रेप मामले में आरोपी और होटल मालिक गिरफ्तार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के बी-डिविजन पुलिस स्टेशन इलाके में सचखंड श्री दरबार साहिब के पास एक होटल में एक नाबालिग...

पप्पू यादव पर हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चाकू लेकर पहुंचा युवक!

बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर रविवार को दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के...

Jalandhar News: मेयर की शुक्राना यात्रा में आपस में भिड़े दो गुटों को लेकर ACP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधरः महानगर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में मेयर की शुक्राना यात्रा के दौरान दो गुट आपस में...

PM Kisan Yojana से जुड़े किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा

PM Kisan Yojana News: देश के करोड़ों किसानों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी खुशखबरी दी है। केंद्रीय कैबिनेट...