Punjab Govt AD
HomeSportsIPL 2025 के Mega Auction के समय में हुआ बदलाव

IPL 2025 के Mega Auction के समय में हुआ बदलाव

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में महज 2 दिन का समय बचा हुआ है। 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब में मेगा ऑक्शन का आयोजन होगा। वहीं अब मेगा ऑक्शन का समय बदल दिया गया है। जिसकी वजह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा पर्थ टेस्ट मैच रहा है। यह फैसला मजबूरी में लिया गया है। मेगा ऑक्शन के ब्रॉचकास्टर्स ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अनुरोध किया है।

मेगा ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियोसिनेमा पर होने वाली है। पहले इस इवेंट का समय भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे रखे गया था। वहीं अब ब्रॉडकास्टर्स के अनुरोध के बाद इस इवेंट का समय बदल दिया गया है। अब खिलाड़ियों पर बोली 3 नहीं बल्कि दोपहर 3:30 बजे लगती हुई दिखाई देगी। ब्रॉडकास्टर्स को डर था कि आईपीएल मेगा ऑक्शन भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के पहले टेस्ट से टकराएगा। क्योंकि पहला टेस्ट मैच पर्थ में 22 से 26 नवंबर तक खेला जाएगा।

जो रोजाना भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे खत्म होगा, लेकिन मौसम, खराब रोशनी या धीमी ओवररेट जैसे मामलों को देखते हुए कई बार मैच के दिन का समय भी बढ़ा दिया जाता है। जिसके चलते ब्रॉडकास्टर्स ने आधे घंटे समय को बढ़ाने का अनुरोध किया है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच और आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के टकराव से सबसे ज्यादा नुकसान डिज्नी प्लस हॉटस्टार को होता। उन्होंने आईपीएल 2025 नीलामी के लिए टीवी अधिकार और भारत के ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए डिजिटल और टीवी अधिकार हासिल किए हैं। पिछले कुछ सालों में आईपीएल नीलामी एक इवेंट बन गई है और लाखों लोग इसे देखने के लिए आते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -