.
Entertainmentसैंट्रल बैंक ने किया ग्राहक सम्मेलन का आयोजन

सैंट्रल बैंक ने किया ग्राहक सम्मेलन का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बददी बरोटीवाला के उपभोगताओं ने की शिरकत

जोनल हैड पॉपी शर्मा ने दी बैंक की योजनाओं की जानकारी

बददी/सचिन बैंसल: सैंट्रल बैंक आफ इंडिया की बददी शाखा द्वारा एमजी रिजेंसी परिसर में एमएसएमईए उद्योग एवं ग्राहक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर चंडीगढ जोनल हैड पॉपी शर्मा और शिमला रिजनल हैड एसएस माथुर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता बददी के शाखा प्रबंधक संजय लोचब ने की। सम्मेलन में सर्वप्रथम एमएसएमई सैक्टर की विभिन्न योजनाओं का बखान किया गया।

एक नई व साधारण प्रक्रिया से कार्य करने वाली योजना सैंट जीएसटी स्कीम के बारे में बताया गया जिसमें बिना सिक्योरिटी व कम ब्याज दर पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना में उद्यमी 2 करोड तक ऋण प्राप्त कर सकता है। बैंक ने बताया हमारी बैंक होम  लाने सबसे कम दरों पर प्रदान करता है। बैंक ने ऋण आवेदन करने के लिए एक नंबर 9223901111 भी मुंबई से जारी किया और बताया कि इस नंबर पर मिस्ड काल देकर ऋण का आवेदन किया जा सकता है। एसएस माथुर ने बताया कि अगस्त माह में अमृत महोत्सव के उपर सैंट क्रांति अभियान में 23 करोड के लोन बददी बरोटीवाला नालागढ़ व परवाणु में प्रदान किए गए। बाद में कार्यक्रम में उपस्थित उपभोगताओं की समस्याओं को सुना गया और उनका मौके पर ही निवारण किया गया। उपभोगताओं की शंकाओं का भी चंडीगढ़ जोनल हैड ने समाधान किया।

शाखा प्रबंधक बददी संजय लोचब ने बताया कि इस ब्रांच में हर ग्राहक को समान नजर से देखा जाता है और सबको उनकी आवश्यकताओं के अनुसार गाईड करके उनको बैंक योजनाओं का लाभ दिया जाता है। लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष अशोक राणा ने कहा कि बैंक को एमएसएमई सैक्टर को ऋण उपलब्ध करवाने में उदारता दिखानी चाहिए। इस अवसर पर बैंक ग्राहक नरेश शर्मा, मनु साहनी, नारंग सिंह, लघु उद्योग भारती प्रधान अशोक राणा, अमन बंसल, रुप किशोर ठाकुर, फेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के प्रांत संगठन मंत्री रणेश राणा, प्रेस क्लब प्रधान राजेंद्र चौधरी, ज्योति गिरी, बलजिंद्र सिह, दीपक वर्मा, शांति स्वरुप गौतम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Related Articles

Hot this week

Punjab News: घर से बाहर बुलाकर सरपंच की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के गांव सैदोलाहल में स्नेचिंग की घटना...

आमजन की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित की : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा...

Jalandhar News: विवादों में घिरे ASI के मामले में ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परागपुर चौंकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो...

Jalandhar News: चोरों का आतंक, 2 वाहन लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का...

राज्य स्तरीय बीन वादन प्रतियोगिता में विजेता कलाकरों का किया गया चयन

चंडीगढ़: कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा द्वारा आयोजित...

Punjab News: घर से बाहर बुलाकर सरपंच की बालियां छीनकर स्नेचर फरार, देखें वीडियो

अमृतसरः जिले के गांव सैदोलाहल में स्नेचिंग की घटना सामने आई है। जहां घर से बाहर बुलाकर महिला सरपंच...

आमजन की सुविधा के लिए शहरी क्षेत्रों में 1646 वार्ड कमेटियां गठित की : CM Saini

चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आमजन की सुविधा व शिकायतों के समाधान के लिए...

Jalandhar News: विवादों में घिरे ASI के मामले में ADCP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: परागपुर चौंकी इंचार्ज को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें चौंकी इंचार्ज एएसआई हरदयाल...

Jalandhar News: चोरों का आतंक, 2 वाहन लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं आज 2 अलग-अलग जगहों पर...