Loading...
- Advertisement -
HomeBreaking NewsCBSE ने 12वीं का Result किया जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

CBSE ने 12वीं का Result किया जारी, लड़कियों ने मारी बाजी

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्लीः सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। जानकारी के अनुसार, इसमें 88.39% विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की है, जो पिछले वर्ष की तुलना में पास प्रतिशत में 0.41% की वृद्धि है। परिणामों में लड़कियों ने लड़कों को 5.94% से अधिक अंकों से पीछे छोड़ते हुए बाज़ी मारी है और 91% से अधिक लड़कियों ने यह परीक्षा पास की है।
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट 2025 CBSE की ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही एसएमएस और उमंग ऐप के जरिए भी चेक कर सकते हैं।
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2025 चेक करने की सुविधा digilocker.gov.in पर भी है। इसके साथ ही डिजिलॉकर की ऐप पर भी सीबीएसई रिजल्ट 2025 चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको 6 डिजिट सिक्योरिटी कोड का इस्तेमाल करके अपना डिजिलॉकर अकाउंट एक्टिवेट करना होगा। डिजिलॉकर पर भी ट्रैफिक बढ़ने की आशंका है। इसलिए अकाउंट पहले से एक्टिव कर लें। सीबीएसई 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए उमंग वेबसाइट/ऐप, IVRS और SMS सुविधाओं का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page