ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत एक युवती ने तीन युवकों पर मानसिक उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के अनुसार गौंदपुर बनेहड़ा निवासी मनीष, राजीव और प्रतीक उसे कथित तौर पर बार-बार फब्तियां कसकर परेशान करते थे।
युवती ने पुलिस को बताया कि 14 अगस्त को वह कॉलेज के गेट के बाहर बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान तीनों युवक वहां पहुंचे और मनीष ने उसके साथ थप्पड़ व लातों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान उसे जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ BNS की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

