Punjab Govt AD
HomeEntertainmentइस मामले में Bollywood Celebrities सहित 7 के खिलाफ केस दर्ज

इस मामले में Bollywood Celebrities सहित 7 के खिलाफ केस दर्ज

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जम्मूः जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बॉलीवुड सेलिब्रिटी के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई सेलिब्रिटी Orry Booked के खिलाफ की गई। सोशल मीडिया स्टार ओरहन अवात्रमणि, जिन्हें ओरी के नाम से जाना जाता है, उसके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा हैकि इसके अलावा 7 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने कटरा स्थित एक होटल में माता वैष्णो देवी के मंदिर के नजदीक शराब का सेवन किया।

इन आरोपियों में एक रूसी नागरिक, अनास्तासिला अर्मासकिना भी शामिल हैं, जो ओरी और उनके दोस्तों के साथ कटरा आई थीं। इस मामले को लेकर कटरा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है, जिसमें ओरहन अवात्रमणि, दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशी दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्मासकिना को धार्मिक भावनाओं को आहत करने और जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करने के आरोप में बुक किया गया है। आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता की धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने इस मामले में बताया कि आरोपियों को कटरा स्थित होटल के कोटेज सूट क्षेत्र में शराब पीते हुए पकड़ा गया, जबकि इस जगह शराब और मांसाहारी भोजन पर सख्त प्रतिबंध हैं। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद, एसएसपी रेसी परमवीर सिंह ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए और धार्मिक स्थलों की पवित्रता को भंग करने वाली किसी भी गतिविधि पर रोक लगाने के लिए कहा। एसएसपी रेसी ने कहा, ‘कटरा में स्थित सभी धार्मिक स्थल बहुत सम्मानजनक स्थान हैं और किसी भी तरह की अव्यवस्था को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।’

पुलिस ने इस घटना की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई है, जिसमें एसपी कटरा, डिप्टी एसपी कटरा और एसएचओ कटरा शामिल हैं। रेसी पुलिस ने कहा कि सभी आरोपियों को नोटिस भेजे जाएंगे, जिसमें उन्हें जांच में शामिल होने का निर्देश दिया जाएगा। एसएसपी ने कहा, ‘हमारा उद्देश्य ये सुनिश्चित करना है कि धार्मिक स्थलों पर किसी भी तरह की असंवैधानिक गतिविधि से निपटा जाए और दोषियों को कड़ी सजा मिले।’ इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और ये सुनिश्चित किया जाएगा कि भविष्य में ऐसा दोबारा बिल्कुल ना हो। ओरी और उनके दोस्तों ने अब तक इस मामले में कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -