Loading...
Punjab Govt
HomeBreaking Newsसड़क हादसे में गाड़ी के खुले एयरबैग, डॉक्टर दंपत्ति की हालत गंभीर

सड़क हादसे में गाड़ी के खुले एयरबैग, डॉक्टर दंपत्ति की हालत गंभीर

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जगदलपुर: आज सुबह शहर से 10 किमी दूर पंडरीपानी मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी पर जा रहे डॉक्टर दंपत्ति को ठोकर मार दी। इस घटना में दोनों पति-पत्नी को गंभीर चोट आई हैं। जिन्हें उपचार के लिए मेकाज में भर्ती किया गया है।

पुलिस ने बताया कि आंध्रप्रदेश निवासी डॉ. के. स्वर्णलता (33 वर्ष) व उनके पति डॉ. अनंत नारायण रविवार की सुबह अपनी स्कूटी में सवार होकर चर्च जा रहे थे। जैसे ही पंडरीपानी मोड़ के पास पहुंचे की जगदलपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने सामने से ठोकर मार दी। घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, साथ ही कार में लगा एयर बैग भी खुल गया। इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दूसरे वाहन की मदद से मेकाज लाया गया, जहां दोनों के घायल होने की जानकारी लगते ही मेकाज अधीक्षक डॉ. अनुरूप साहू के साथ ही अन्य डॉक्टरों की टीम मौके पर आ पहुंची, घायलों को बेहतर उपचार के लिए एसआईसीयू में भर्ती किया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page