Punjab Govt
HomeNationalबीच सड़क कार में लगी आग; हुए कई ब्लास्ट, देखें वीडियो

बीच सड़क कार में लगी आग; हुए कई ब्लास्ट, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

आराः बीच सड़क अचानक एक CNG कार को आग लग गई। आग के बाद कार में कई ब्लास्ट हुए। जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल पाया गया। घटना जिले के आरा-मोहनिया मुख्य मार्ग के बेहरा गांव के पास की है। कार में तीन महिलाओं सहित 7 लोग सवार थे। सभी ने ग्रामीणों की मदद से भागकर अपनी जान बचाई।

कार सवार सभी लोग समस्तीपुर के निवासी हैं, वो प्रयागराज जा रहे थे। घटना की सूचना पर उदवंतनगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक कार जलकर राख हो चुकी थी। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि चलती ब्रेजा कार में अचानक आग लगने से अफरा–तफरी मच गई। जिसके बाद पूरी कार जलकर राख हो गई। लोगों की मदद से कार में सवार लोगों को बाहर निकाला। फिलहाल किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। समस्तीपुर जिले के रहने वाला परिवार कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -