- Advertisement -
spot_img
spot_img
HomeBreaking Newsनहर में मछली की जगह मिला नोटों का बंडल, लोगों में लूटने...

नहर में मछली की जगह मिला नोटों का बंडल, लोगों में लूटने की मची होड़! देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुरादाबाद : बिहार से एक अजीब ही कहानी सामने आ रही है। शनिवार को सासाराम के मुफस्सिल थाना के मुरादाबाद के पास स्थित नहर से भारी मात्रा में नोटों के बंडल बिखरे मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही, दर्जनों लोग नहर के पास पहुंच गए और पानी में कूदकर पैसे जमा करने लगे। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कुछ लोग नहर में मछली मारने उतरे थे, जहां अचानक उन्हें पता चला कि नहर में भारी संख्या में नगदी फेंका हुआ है। जिसके बाद लूट मच गई।

आसपास के लोग पानी में उतर कर नोटों का बंडल लेकर भागने लगे। ज्यादातर 10 तथा 100 के नोट बताए जा रहे थे। जैसे ही इस घटना का वीडियो वायरल हुआ, देखते ही देखते काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सुबह-सुबह लोगों ने नोट के बंडल को पानी में तैरते देखा तो पानी में उतर कर नोटों के बंडल लूटने लगे। सवाल यह है कि आखिर ये कैश कहा से आया या फिर ये किस तरह का नोट है?

यह नोट असली है या फिर नकली या फिर पुराने नोट है? यह सब जांच के बाद ही पता चल सकता है। लेकिन फिलहाल इस घटना की काफी चर्चा हो रही है। मौके पर पुलिस पहुंच कर भीड़ को खदेड़ दिया। पुलिस का कहना है कि यह अफवाह भी हो सकता है। लेकिन जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page