नई दिल्ली : अमेरिका के कोलारोडो में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर एक मॉल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक खरीददारी कर रहे लोगों को गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। क्रिसमस के उपलक्ष्य में दुल्हन की तरह सजे मॉल में भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी। मगर इसी दौरान गोलीबारी शुरू हो गई। इससे लोगों के बीच भगदड़ मच गई। जब तक मौके पर पुलिस पहुंच पाती, तब तक गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह घटना अमेरिका के कोलोराडो में उस वक्त हुई जब क्रिसमस की पूर्व संध्या पर लोग मॉल में जश्न मनाने और खरीददारी के लिए आए थे। मगर इसी दौरान मॉल में गोलीबारी होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि कोलोराडो स्प्रिंग्स स्थित सिटाडेल मॉल में दो समूहों के बीच झगड़े के बाद गोलीबारी की सूचना मिली।
गोलीबारी के कई आरोपी हिरासत में
गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो जाने से पूरे मॉल में हड़कंप मच गया। लोग अपनी जान बचाकर बाहर की ओर भागने लगे। इस दौरान पहुंची पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 2 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बताया कि संघर्ष के दौरान एक महिला को मामूली चोट आई है। इसने बताया कि मामले में कई आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और जांच जारी है। अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
Disclaimer: All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read carefully and Encounter India will not be responsible for any issue.