Punjab Govt
HomeBreaking Newsवीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था जीजा, परेशान होकर साली ने उठाया खौफनाक...

वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था जीजा, परेशान होकर साली ने उठाया खौफनाक कदम…

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नालंदाः बिहार के नालंदा जिले में एक लड़की ने अपने जीजा से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

जानकारी के अनुसार, यह मामला नालंदा जिले के करायपरशुराय थाना क्षेत्र के गांव का है। यहां 21 वर्षीय लड़की का शव घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला। बताया जा रहा है कि मृतका की बड़ी बहन ने गांव के ही युवक से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद युवक ने साली को प्रेमजाल में फंसा लिया और उसके साथ यौन शौषण कर उसका वीडियो बना लिया।

आरोप है कि वीडियो बनाने के बाद पीड़ित लड़की का जीजा उसे ब्लैकमेल कर यौन शौषण कर रहा था। जीजा द्वारा इस तरह की हरकतों से लड़की मानसिक रूप से परेशान हो गई। इसी बीच गुरुवार की सुबह उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

करायपरशुराय के थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि लड़की के शव के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपने बहनोई को बताया है। फिलहाल पुलिस आरोपी जीजा की तलाश में जुट गई है।

वहीं शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतका ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी बहन का पति उसकी मौत का जिम्मेदार है, जिसकी वजह से उसके घरवाले उसे पीटते थे। इसी कारण आत्महत्या कर रही हूं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -