HomeNationalखेलते-खेलते Swimming Pool में गिरे भाई-बहन, मौत, देखें वीडियो

खेलते-खेलते Swimming Pool में गिरे भाई-बहन, मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राजकोटः गुजरात के राजकोट में रैयाधार इलाके स्थित ‘सोपान हाइट्स’ बिल्डिंग में भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हुई। मिली जानकारी के अनुसार बिल्डिंग खेलते-खेलते 2 मासूम बच्चों की जान चली गई। मृतकों की पहचान 7 साल के दीपेश भंडारी और उसकी 5 साल के बहन दीपिक्षा भंडारी के रूप में हुई है। दोनों बच्चे एक नेपाली परिवार से थे, जिससे पूरे परिवार और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

जानकारी के मुताबिक, बच्चों के माता-पिता उसी बिल्डिंग में सफाई का काम करते हैं। घटना के समय दोनों बच्चे स्विमिंग पूल के पास खेल रहे थे। खेलते-खेलते अचानक दोनों पानी में गिर गए। स्विमिंग पूल गहरा होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही माता-पिता और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को बाहर निकाला। तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही यूनिवर्सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में दुर्घटनावश मौत का केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -