Punjab Govt AD
HomeNationalसुहागरात पर दुल्हन की धमकी, टच किया तो कर दूंगी 35 टुकड़े,...

सुहागरात पर दुल्हन की धमकी, टच किया तो कर दूंगी 35 टुकड़े, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रयागराजः देश में आजकल दुल्हनों द्वारा पति को धोखा देने का ट्रेंड सा चला जा रहा है। अभी हाल ही में सोनम और राजा के केस ने खूब चर्चा बटोरी थी। इसके बाद भी कई ऐसी वारदातें सामने आ चुकी हैं जिसमें पत्नी ने पति की बेरहमी से हत्या कर दी। अब एक चौंकाने वाला मामला यूपी के प्रयागराज से सामने आया है। जहां एक दूल्हे की सुहागरात में कुछ ऐसा हुआ कि वह जीवन भर नहीं भूल पाएगा।

सुहागरात के दिन दुल्हन अपने पास  चाकू लेकर सोई थी । जब दूल्हा उसके पास गया तो दुल्हन ने चाकू निकाल लिया और कहने लगी कि अगर टच किया तो टुकड़े-टुकड़े कर दूंगी । धमकी देने के बाद दुल्हन एक रात दीवार फांदकर अपने आशिक संग फरार हो गई। घटना प्रयागराज के नैनी इलाके की बताई जा रही है।

जानकारी मुताबिक, कप्तान नाम के एक युवक की शादी 29 अप्रैल को करछना डीहा के रहने वाले लक्ष्मी नारायण निषाद की बेटी सितारा संग हुई थी। शादी तक सब कुछ ठीक रहा लेकिन सुहागरात के दिन, उसकी नई नवेली दुल्हन ने चाकू दिखाते हुए उसे धमकी देने लगी। दुल्हन ने कहा कि उसे छुआ तो अंजाम बुरा होगा, वह उसके 35 टुकड़े कर देगी, वह किसी और कि अमानत है। इसके बाद दुल्हन बेड पर सो गई और दूल्हा डर के मारे सोफे पर सोया।

दूल्हे के पूछने पर पत्नी ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग भटौती गांव के रहने वाले अमन नाम के लड़के के संग है और वह उसी के साथ रहना चाहती है। इसके बाद पत्नी मायके चली गई। दोनों परिवारों के बीच समझौता भी हुआ और सितारा को दोबारा ससुराल रहने भेजा गया, लेकिन एक दिन चुपचाप वह आशिक संग फरार हो गई।

वहीं, इस मामले में नैनी थाना प्रभारी बृजेश गौतम का कहना है कि शादी के बाद दुल्हन एक युवक के साथ फरार हो गई थी। वर्तमान में वह मायके में है। दोनों पक्ष में सामानों के वापसी का विवाद चल रहा है। दूल्हे की तरफ से दुल्हन पर धमकाने का आरोप लगाया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -