Punjab Govt
HomeMohaliPunjab News: Cricket Match में बॉलिंग के दौरान अचानक पिच पर गिरा...

Punjab News: Cricket Match में बॉलिंग के दौरान अचानक पिच पर गिरा Bowler, मौत, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः सेक्टर-87 स्थित एसी ग्राउंड में एक कॉर्पोरेट क्रिकेट मैच के दौरान 44 वर्षीय बॉलर की अचानक मौत हो गई। मृतक की पहचान बेलन सानुगन के रूप में हुई है, जो मूल रूप से कर्नाटक के रहने वाले थे और मोहाली की एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के तौर पर काम करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-87 के एसी ग्राउंड में कॉर्पोरेट क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। इसी दौरान बेलन सानुगन अपनी टीम की ओर से गेंदबाजी कर रहे थे। वह अपने स्पेल का चौथा ओवर डाल रहे थे और मैच का 16वां ओवर चल रहा था। तेज गेंदबाजी करते हुए अचानक वह मैदान पर ही गिर पड़े।

मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और साथियों ने जब उन्हें गिरते देखा तो तुरंत दौड़कर उनके पास पहुंचे और उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बेलन मैच शुरू होने से पहले पूरी तरह स्वस्थ थे और सामान्य रूप से खेल रहे थे। वहीं घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें बेलन बॉलिंग के दौरान अचानक गिर जाते हैं।

मृतक की पत्नी संजीता ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने पति की मौत को लेकर किसी पर कोई शक नहीं है। उन्होंने कहा कि रिकॉर्डिंग देखने के बाद भी यही पता चलता है कि उनके पति अचानक गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।

बेलन के साथ खेलने वाले खिलाड़ियों ने बताया कि वह बेहद खुशमिजाज इंसान थे और उन्हें क्रिकेट खेलने का बहुत शौक था। संयोग से जिस दिन यह घटना हुई, उसी दिन उनके बेटे का जन्मदिन भी था। साथी खिलाड़ियों के अनुसार मैच के दौरान बेलन अपने साथियों से मजाक करते हुए कह रहे थे कि आज उनकी टीम यह मैच जरूर जीतेगी और अगले दिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच में भी भारत की जीत का जश्न सभी मिलकर मनाएंगे, लेकिन किसे पता था कि इससे पहले ही बेलन अपनी जिंदगी का मैच हार जाएंगे। इस घटना के बाद मैदान में मौजूद खिलाड़ियों और उनके साथियों में शोक की लहर है। सभी ने बेलन के अचानक निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -